क्रमिक भूख हड़ताल का सातवां दिन

Updated on 18-04-2025 01:47 PM

कुरुद।  छत्तीसगढ़ के कुरुद में शासकीयकरण की मांग पूरी होते न देख हड़ताली सचिवों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्रमिक भुख हड़ताल को एक सप्ताह हो चुके हैं। कुरुद के जनपद परिसर में  सुदर्शन साहू, प्रेमसिंग साहू, देवाराम साहू, नरेंद्र साहू, जागेश्वर बैंस भूख हड़ताल में बैठे हैं।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर जिले के सचिवों ने 17 मार्च से जनपद पंचायत परिसर कुरुद में बेमुद्दत हड़ताल में हैं। इससे ग्राम पंचायतों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ गया है। पंचायत सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चन्द्राकर ने बताया कि, शासकीयकरण की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत मंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन सहमति नहीं बनने से वार्ता विफल रही। आंदोलन को तेज करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

21 से जंतर-मंतर मैदान दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरना:

सचिव संघ के प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्राकर ने बताया कि 20 अप्रैल को प्रत्येक ब्लाक के 15 -15 सचिव जंतर मंतर मैदान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 21 अप्रैल से मांग पूरी होने तक जंतर मंतर मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि चुनाव जीतने के 100 दिवस के भीतर पंचायत सचिवाें का शासकीयकारण की गारंटी दी थी, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

कई सचिव रिटायरमेंट की कगार पर

ब्लॉक प्रवक्ता तामेश्वर साहू ने बताया कि चुनाव जीतकर आए भाजपा की सरकार को करीब दो वर्ष पूरा होने वाला है, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता नही दिखा रही है। आंदोलन से कई जनहित के काम रुके हुए है कई पंचायते ऐसे भी है जहां के सरपंचों जे अभी तक प्रभार नही ले पाये है। इससे पंचायत सचिवों में काफी आक्रोश है। यही वजह है कि पंचायत सचिव इस बार आरपार की लड़ाई के मूड में है, क्योंकि कई सचिव जल्द ही रिटायरमेंट के कगार पर है। शासन की अनदेखी से ऐसे सचिवों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है।

आंदोलन में ये हुए शामिल

इस आंदोलन में जिला सचिव रेखराम साहू, ब्लॉक सचिव वेदप्रकाश साहू, लुकेश साहू, दिनेश निषाद, महेश साहू, तोरण वर्मा, चम्पेश्वर साहू, मनीष सिन्हा, प्रीतिराम ,नायक , कन्हैयालाल, नरेंद्र,तुषार, मोहनीश,भूपेश,मोहन, गीतेश्वर, कृष्णकुमार, कुणाल, त्रिलोक ध्रुव, तुलाराम, तेजराम, युवराज, लीलाराम, खेदन, दुकालू, रामजी, तुलाराम, गैंदलाल भरतलाल, ताराचंद, रूपचंद, शीला साहू, हीरेश्वरी, गीतांजलि, पुष्पा,कन्या, जागेश्वरी, ग्रीष्मा, दुलेश्वरी एवं विकासखंड कुरूद के सचिव शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.