भिलाई में सेक्स रैकेट, बंगाल से बुलाईं लड़कियां, दूसरी जगहों पर भी सप्लाई होती थी लड़कियां

Updated on 11-03-2026 01:15 PM
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर से 8 लड़कियां मिली है। इन्हें बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से बुलाया गया था। उन्हें दो से तीन दिन के लिए ग्राहकों के पास भेजा जाता था।

पुलिस ने सभी लड़कियों को कस्टडी में ले लिया है, जबकि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 को सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। जहां बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने मंगलवार रात को अपना प्वाइंटर भेजकर इन्हें पकड़ने की प्लानिंग की।

रेड के दौरान पुलिस को किराए के मकान में कई महिलाएं मिलीं। एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि, यहां काफी लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने जिन महिलाओं को कस्टडी में लिया, उनमें ज्यादातर महिलाएं वेस्ट बंगाल की है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में रहने वाली युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के नियमों के अनुसार उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार किया है।

लड़कियों को बाहर करते थे सप्लाई

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, पूछताछ में इस बात की भी जानकारी मिली है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला बाहर से लड़कियां बुलाकर यहां रूम में रखती थी। ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद लड़कियों को बाहर दो से तीन दिन के लिए भेजा जाता था। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

कमरे में मिले हुक्का समेत आपत्तिजनक सामग्री

पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल, 5500 रुपए कैश और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किया है। इसके हुक्का भी मौके से मिले हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि, संचालिका पिछले दो से तीन महीने से इस मकान में सेक्स रैकेट चला रही थी। वो बाहर से लड़कियों को बुलाकर रखती थी, फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.