असम से बिहार तक सेक्स रैकेट का नेटवर्क, अररिया के होटल में पुलिस पहुंची तो हैरान रह गई

Updated on 29-08-2023 01:58 PM
अररिया: बिहार के अररिया में एक होटल के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पूरा मामला तब सामने आया जब पुलिस टीम होटल में छापेमारी करने पहुंची। जिसमें दो लड़कियों के साथ एक शख्स पकड़ा गया। वहीं होटल संचालक को भी पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने बताया कि हमें सूत्रों से होटल में गलत काम होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अररिया सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस को एक कमरे में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में मिले। दूसरे कमरे में भी ठहरी एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं इस घटना से सवाल उठ रहे क्या सेक्स रैकेट का नेटवर्क असम से लेकर बिहार तक है।


पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

पुलिस एक्शन का पूरा मामला रोटी सोटी नाम के होटल में हुआ। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार देर रात चांदनी चौक से जीरो माइल जाने वाले रोड पर स्थित इस होटल में छापेमारी की थी। पुलिस ने होटल से दो लड़कियों के साथ एक युवक को तत्काल हिरासत में लिया। साथ ही पुलिस ने होटल के काउंटर पर बैठे होटल संचालक साहबीर को भी गिरफ्तार कर थाने ले आई।


होटल संचालक, असम की दो लड़की गिरफ्त में

देर रात होटल में हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। पकड़ी गई दोनों युवती असम के दो अलग अलग इलाकों की रहनी वाले हैं। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।


सेक्स रैकेट कांड पर पुलिस ने क्या कहा

मामले में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि पहले बस स्टैंड में रोटी सोटी नाम से होटल संचालित था। कुछ दिनों में वो जीरो माइल वाले मार्ग पर शिफ्ट हो गया। हमें गुप्त सूचना मिली थी कि बाहर से लड़कियों को लाकर होटल में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। देह व्यापार के अनैतिक काम की इस सूचना पर छापेमारी की गई और असम की रहने वाली दो युवतियों के साथ एक युवक और होटल संचालक को पकड़ा गया है। होटल को सील कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.