ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी

Updated on 19-03-2026 01:07 PM
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा गया, 'अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कमेटी ने फेडरल फंड्स रेट के टारगेट दायरे को 3.5 से 3.75 फीसदी पर बनाए रखने का फैसला किया है। फेडरल फंड्स रेट के टारगेट दायरे में और बदलावों की सीमा और समय पर विचार करते हुए कमेटी आने वाले डेटा, बदलते आर्थिक परिदृश्य और जोखिमों के संतुलन का सावधानीपूर्वक आकलन करेगी। कमेटी ज्‍यादा से ज्‍यादा रोजगार देने और महंगाई को अपने 2 फीसदी के टारगेट पर वापस लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।'

पॉलिसी बयान में कहा गया, 'उपलब्ध संकेतकों से पता चलता है कि आर्थिक गतिविधियां मजबूत रफ्तार से बढ़ रही हैं। रोजगार में बढ़ोतरी कम रही है। हाल के महीनों में बेरोजगारी दर में बहुत कम बदलाव आया है। महंगाई अभी भी कुछ हद तक बढ़ी हुई है।'

अमेरिका-ईरान संघर्ष का ज‍िक्र

पॉलिसी बयान में अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़ी 'अनिश्चितता' की ओर इशारा किया गया। इसमें कहा गया, 'आर्थिक परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। मिडिल ईस्‍ट में हो रहे घटनाक्रमों का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा, यह अभी अनिश्चित है। कमेटी अपने दोहरे जनादेश के दोनों पहलुओं से जुड़े जोखिमों के प्रति पूरी तरह से सचेत है।'

व‍िशेषज्ञों का क्‍या था अनुमान?

विशेषज्ञों ने कहा था कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की आशंका के चलते फेडरल रिजर्व की ओर से इस हफ्ते की बैठक में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना कम ही है।
हालांकि बाजारों और अर्थशास्त्रियों ने पहले यह अनुमान लगाया था कि अगला कदम ब्याज दरों में कटौती का होगा। लेकिन, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हवाई हमले किए जाने के बाद से यह विश्वास कमजोर पड़ गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल से कर्ज लेने की लागत (ब्याज दरें) कम करने का आग्रह करते रहे हैं। ट्रंप ने फेड के पूर्व गवर्नर केविन वॉर्श को पॉवेल का कार्यकाल मई के मध्य में समाप्त होने के बाद उनकी जगह लेने के लिए नामित किया है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.