दिल्ली में आज भाजपा की बैठक शाह-नड्डा शामिल होंगे राम लाल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी

Updated on 02-01-2024 02:26 PM

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा दिल्ली में आज दोपहर पार्टी नेताओं की मीटिंग करेंगे। इसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। हर एक राज्य से भी पार्टी के दो-दो पदाधिकारियों को मीटिंग में बुलाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अलावा 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। राम मंदिर के कार्यक्रम को लेकर पार्टी एक कमेटी भी बना सकती है, जिसमें 1-2 CM और 3-4 केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

50 लाख लोगों को अयोध्या दर्शन कराएगी बिहार बीजेपी

बिहार बीजेपी की ओर से 50 लाख लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जाएगा। ऐसे में लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने के लिए बीजेपी की ओर से लव कुश रथ यात्रा निकाली जा रही है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ बिहार के 38 जिलों से होते हुए 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या पहुंचने के साथ ही इस यात्रा का समापन हो जाएगा।

राम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं: पीएम मोदी
30 दिसंबर 2023 को पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं... जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं।

उन्होंने आगे कहा था कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है। यहां का पूरा कार्यक्रम हो जाने के बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। प्रभु राम को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कभी नहीं सह पाएंगे। हमने 550 साल इंतजार किया है, कुछ दिन और करें।

पीएम ने अयोध्या में 8 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया था। इसके अलावा उन्होंने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम रखा गया है।

PM ने अयोध्या और अन्य स्टेशनों से चलने वाली 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। साथ ही अयोध्या में 15 हजार 700 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया था।

22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसमें 1 मिनट 24 सेकेंड का वक्त लगेगा। काशी के पंडितों ने यह मुहूर्त तय किया है। द्रविड़ बंधु पं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और पं. विश्वेश्वर शास्त्री ने बताया था कि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा। इस दौरान संत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.