शाहरुख खान ने पूरी की डंकी की शूटिंग: सऊदी की कल्चर मिनिस्ट्री को कहा शुक्रिया

Updated on 01-12-2022 07:21 PM

शाहरुख खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर राजकुमारी हिरानी की इस फिल्म का शूट सऊदी अरब में चल रहा था। अब इस शेड्यूल को खत्म कर लिया गया है। इसे लेकर शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में किंग खान सऊदी की एक लोकेशन पर दिख रहे हैं, जहां बड़ा-सा मैदान और एक पहाड़ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में सऊदी की लोकेशन नजर आती है, जिसके बाद शाहरुख ब्लैक कोट और गॉगल्स में एंट्री लेते हुए अपनी बात शुरू करते हैं। वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं, 'डंकी जैसी फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को सऊदी में खत्म करने से बेहतर कोई फीलिंग नहीं है। हमें बेहतरीन लोकेशन और बढ़िया मेहमानदारी देने के लिए शुक्रिया। मैं राज सर और पूरे कास्ट एंड क्रू संग सभी को बड़ा शुक्रान (शुक्रिया) कहता हूं।भगवान आपके साथ रहे।' शाहरुख ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सऊदी अरब के संस्कृति मंत्रालय, टीम और जिन्होंने ने भी डंकी के शूट में मदद की उन सभी का बहुत शुक्रिया।

अगले साल रिलीज होगी डंकी

बता दें कि शाहरुख खान पहली बार निर्देशक राजकुमार हीरानी के साथ काम कर रहे हैं। डंकी में शाहरुख के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू और विक्की कौशल अहम भूमिका में दिखाई देंगे और ये फिल्म अगले साल 2023 दिसंबर को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म भारतीयों के गैर-कानूनी रूप से यूएस और कनाडा जाने की कहानी को हाईलाइट करेगी, जिसे डंकी फ्लाइट कहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
Advt.