पाकिस्तान की जनता पर शहबाज ने गिराया एक और महंगाई बम, दवाओं की कीमत 20 फीसदी बढ़ाई गई

Updated on 29-04-2023 07:09 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट बढ़ रहा है। इस बीच पाकिस्तान में दवाओं की कीमत बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को सामान्य दवाओं की खुदरा कीमतों में 20 फीसदी तक और आवश्यक दवाओं में 14 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी की दवा निर्माताओं ने आलोचना की। ऐसा नहीं है कि वह सस्ती दवाएं लोगों को देना चाहते हैं, बल्कि उनका कहना था कि यह बढ़ोतरी बेहद कम है। सरकार का यह फैसला निर्माताओं और आयातकों के साथ लंबे गतिरोध के बाद आया है।

दवा निर्माताओं और आयातकों के संघ ने 39 फीसदी वृद्धि की मांग की थी। उन्होंने यह चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उद्योग खत्म हो सकता है। पाकिस्तान की वार्षिक मुद्रास्फीति की दर मार्च में 35 फीसदी तक पहुंच गई है। गिरती हुई मुद्रा, सब्सिडी वापस लेने और आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए शर्त मानते हुए टैक्स लगाने के बाद खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 47 फीसदी हो गई है।

तीन महीने बाद होगी समीक्षा

लेकिन पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने दवाओं की ऊंची कीमतों को और बढ़ने से रोके रखा था। उसे डर था कि आम चुनाव से महीनों पहले इस तरह की बढ़ोतरी से उसका समर्थन खत्म हो जाएगा। वित्त मंत्रालय के मुताबिक अगर पाकिस्तानी रुपए में मजबूती आती है तो दवा की कीमतों की तीन महीने बाद फिर समीक्षा की जा सकती है। इसके साथ ही सरकार का यह भी कहना है कि अगले वित्त वर्ष में इस तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी। पाकिस्तान फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन का कहना है कि यह वृद्धि उम्मीद से कम है।

पाकिस्तान में दवाओं की कमी

पाकिस्तान में आर्थिक संकट दवाओं की कमी का कारण बनता जा रहा है। पाकिस्तान में लगातार कम होते विदेशी मुद्रा भंडार के कारण हेल्थकेयर सिस्टम पर असर दिख रहा है। पाकिस्तान में मरीज जरूरी दवाओं के संकट का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान में हृदय रोग, कैंसर और किडनी से जुड़ी दवाओं की कमी है। इसके साथ ही पाकिस्तान में इंसुलिन की भी कमी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.