पाकिस्तानी में छाई कंगाली और मुफ्त आटा बांटने जा रहे शहबाज शरीफ... कितना राहत देगा स्पेशल 'रमजान पैकेज'?

Updated on 09-03-2023 03:39 AM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की महंगाई इस समय गरीब अवाम के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है। चिंता की बात यह है कि शहबाज सरकार राहत की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। लेकिन खबर है कि इस्लाम के पवित्र महीने रमजान से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जनता को बड़ी राहत देने वाले हैं। मंगलवार को पाक पीएम ने ऐलान किया कि 'रमजान पैकेज' के तहत मुल्क के गरीबों को मुफ्त में गेहूं का आटा दिया जाएगा। बीते दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए जिनमें लोग आटे के लिए एक-दूसरे से लड़ते और धक्का-मुक्की करते नजर आए।
रिपोर्ट्स की मानें तो रमजान 23 या 24 मार्च से शुरू हो सकता है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी की खबर के अनुसार, एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पाक पीएम ने कहा कि विशेष रमजान पैकेज के तहत पहले चरण में पंजाब के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त आटा दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पैकेज के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त आटा उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द नीति तैयार करने के भी निर्देश दिए।

गरीब वर्ग के लिए शहबाज सरकार की योजना

शहबाज शरीफ ने कहा कि संघीय सरकार पंजाब मॉडल की तर्ज पर रमजान पैकेज के तहत लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रांतों को हर संभव सहायता मुहैया कराएगी। पैकेज अपनी तरह का पहला है जिसका उद्देश्य समाज के गरीब वर्ग को सुविधा प्रदान करना है। पंजाब के मुख्य सचिव जाहिद अख्तर जमां और वित्त सचिव मुजाहिद शेरदिल ने शहबाज को रमजान पैकेज के बारे में जानकारी दी। शहबाज शरीफ मुफ्त आटा तब देने जा रहे हैं जब भूखी पाकिस्तानी जनता अराजकता पर उतर आई है।

50 साल में सबसे ज्यादा महंगाई

शहबाज शरीफ ने पिछले महीने अधिकारियों को जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। आर्थिक संकट के दलदल में फंसे पाकिस्तान में एक-एक किलो आटे के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। 20 किग्रा आटे का पैकेट 2800 रुपए में बिक रहा है। बलूचिस्तान के क्वेटा में गेहूं सप्लाई बंद होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश में महंगाई दर 31.5 प्रतिशत हो गई है जो 50 साल में अपने सबसे उच्चतम स्तर पर है। जनता दूध 150 रु/ली, चिकन 550 रु/किग्रा और चावल 213 रु/किग्रा की कीमत पर खरीद रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.