शहीद पथ, गोमती नगर एक्‍सटेंशन, पार्कों-चौराहों का सौंदर्यीकरण....अपनी लखनऊ को अटल ने दिए थे ढेरों सौगात

Updated on 16-08-2023 02:31 PM
लखनऊ: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने। देश के दिल में रहे। लेकिन, अटल के दिल में तो लखनऊ बसता था। लखनऊ ने उन्हें अपनाने में समय लिया। लेकिन, एक बार अपनाया तो फिर यह साथ कभी न छूटा। लखनऊ अटल के साथ उनके राजनीतिक जीवन के आखिरी पड़ाव तक उनके साथ रहा। लखनऊ के कार्यक्रमों में भाग लेने आने वाले अटल कभी खुद को अतिथि के रूप में स्वीकार नहीं करते थे। 'लखनऊ का हूं, लखनऊ का ही रहूंगा', कहने के साथ ही मेहमान से मेजबान बन जाते। फिर पूरा कार्यक्रम उनके निर्देशन में चलता। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अटल ने लखनऊ से की। तब जनसंघ का दौर था। चुनाव था 1952 के लोकसभा का। अटल लखनऊ से उतरे और कांग्रेस उम्मीदवार के हाथों हार गए। फिर, 1957 में जनसंघ ने अटल को लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर लोकसभा सीटों से चुनावी मैदान में उतारा। लखनऊ और मथुरा ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। बलरामपुर से जीते। पहली बार सांसद बने।

1962 में वे फिर लखनऊ से हारे। 1967 में एक बार फिर उन्हें हार मिली। लेकिन, इसी साल उप चुनाव हुआ और अटल उसमें जीत गए। यह लखनऊ से उनकी पहली जीत थी। 1971 में अटल ने यूपी छोड़कर मध्य प्रदेश का रुख किया। ग्वालियर सीट से चुनावी मैदान में उतरे और जीते। 1977 और 1980 में उन्होंने दिल्ली से चुनाव लड़ा। 1984 में वे फिर ग्वालियर गए, लेकिन माधवराव सिंधिया के हाथों उन्हें हार झेलनी पड़ी। इसके बाद आया 1991 का चुनाव। भाजपा ने इस बार उन्हें यूपी और एमपी से उम्मीदवार बनाया। यूपी की लखनऊ और एमपी की विदिशा सीट से चुनावी मैदान में उतरे।

लखनऊ पहुंचे अटल जी ने कहा था कि आप लोगों ने क्या सोचा था? मुझसे पीछा छूट जाएगा। अगर ऐसा सोचा तो यह होने वाला नहीं। मेरो मन अनत कहां सुख पावे, लखनऊ मेरा घर है। इतनी आसानी से मुझसे रिश्ता नहीं तोड़ सकते। मेरा नाम भी अटल है। देखता हूं कि कब तक मुझे सांसद नहीं बनाओगे। इस चुनाव में अटल सांसद चुन लिए गए। विदिशा को छोड़कर उन्होंने लखनऊ को चुनाव। 1996 में वे लखनऊ के साथ गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरे। दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। फिर गांधीनगर सीट छोड़ी। 1998, 1999 और 2004 के आम चुनाव में लखनऊ से उतरकर जीते। लखनऊ के सांसद के तौर पर प्रधानमंत्री बने। इसका लाभ लखनऊ को विकास योजनाओं और आधुनिक शहर के रूप में मिला।

तीन दिन में दे दी थी शहीद पथ की सौगात

अटल बिहारी वाजपेयी को आधुनिक लखनऊ का जनक कहा जाता है। उन्होंने यहां से सांसद बनने के बाद प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। देश के सबसे प्रदेश की राजधानी में तब ट्रैफिक की समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। इसको देखते हुए फैजाबाद रोड से रायबरेली रोड होते हुए कानपुर रोड को जोड़ने वाली 23 किलोमीटर लंबी शहीद पथ की योजना तैयार की गई। इस योजना को महज तीन दिनों में हरी झंडी दी गई। प्रधानमंत्री बनने के साथ ही अटल जी ने लखनऊ को पहली सौगात शहीद पथ की दी थी। 1999 के अंत में अटल तत्कालीन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर विशेष रूप से लखनऊ आए। स्वागत कार्यक्रम में शहीद पथ की घोषणा कराई। आज शहीद पथ लखनऊ की लाइफलाइन बन गया है। इस सड़क के दोनों तरफ बहुमंजिली इमारतों का जाल बिछ गया है। यहां पर थीम सिटी भी बसाई गई है। इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से लेकर आईटी सिटी, मेडीसिटी, कैंसर इंस्टीट्यूट, आईआईआईटी बन चुके हैं। विभूतिखंड का इलाका भी इसी शहीद पथ की वजह से विकसित कॉमर्शियल सेंटर बन सका।

पार्कों के सौंदर्यीकरण पर जोर

अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा पार्कों के सौंदर्यीकरण पर जोर देते थे। वे कॉलोनियों में पार्क की महत्ता पर जोर देना शुरू किया। उनकी पहल पर कॉलोनियों की करीब 200 पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया। दीनदयाल पार्क, कैसरबाग बारादरी, बुद्धा पार्क, नींबू पार्क, स्वर्णजयंती पार्क, झंडेवाला पार्क शामिल रहे।

गोमतीनगर विस्तार से जानकीपुर विस्तार तक

अटल के सांसदी काल में करीब 900 एकड़ जमीन पर गोमतीनगर विस्तार को लॉन्च किया गया। इसके अलावा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले करीब 1800 परिवारों को उनकी पहल पर शिफ्ट करने की योजना बनी। इसके लिए जानकीपुर विस्तार को लॉन्च किया गया। अटल के दिशा-निर्देशन में ही 5, 10 और 15 रुपए दैनिक किश्तों पर आवास देने का मॉडल बना। यह स्लम के विकास का अपना मॉडल था।

ट्रैफिक सुधार पर जोर

अटल जी ने हमेशा ट्रैफिक सुधार पर जोर दिया। वे ईजी मोबिलिटी की वकालत करते थे। अटल ने लखनऊ में सात नए फ्लाईओवर्स का निर्माण कराया। इसमें विवेक खंड गोमतीनगर, इंजीनियरिंग चौराहा, सदर क्रॉसिंग, आरडीएसओ, मवैया जैसी जगहों पर फ्लाईओवर बनवाए गए। करीब 42 चौराहों का नए सिरे से उन्होंने विकास कराया। इससे ट्रैफिक समस्या को दुरुस्त करने में काफी हद तक कामयाबी मिली है।

गोमती की सफाई की पहल

अटल बिहारी वाजपेयी गोमती नदी की सफाई के पक्षधर थे। प्रदूषण रोकने के लिए पहली योजना उनके ही समय में आई। गंगा एक्शन प्लान-2 में उन्होंने करीब 400 करोड़ रुपए खर्च करके गऊ घाट से निशातगंज तक इंटरसेप्टर ड्रेन का निर्माण कराया। इसमें सरकटा, पाटा, घसियारी मंडी जैसे नालों को डायवर्ट कर नदी में गिरने से रोका गया। इस सीवर को ट्रीट करने के लिए भरवारा, दौलतगंज में एसटीपी बनवाए गए। कई पंपिंग स्टेशन बनाए गए। कुड़ियाघाट का विकास कराया गया। हालांकि, यह योजना अधिक आगे नहीं बढ़ सकी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.