भाटापारा में शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना का हुआ शुभांरभ

Updated on 27-11-2024 01:56 PM

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मंशा अनुरूप शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना का शुभारंभ आज भाटापारा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने पुराना विश्राम गृह में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा  किया गया।शर्मा जी द्वारा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजना की जानकारी दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक एवं असंगठित पंजीकृत श्रमिक शामिल हुए।श्रम अधिकारी सूरज कुमार द्वारा बताया गया कि शहीद वीरनारायण सिंह "श्रम अन्न योजना के तहत श्रम विभाग के छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माणी एवं असंगठित श्रमिकों को रूपये 5 रूपये प्रति प्लेट में गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से श्रम अन्न केन्द्र का शुभारंभ किया गया हैं। उक्त अवसर पर राकेश तिवारी,सुनील यदु,योगेश अंनत, महाबल बघेल,राजा कामनानी, पुरूषोत्तम यदु,उमाशंकर वर्मा, सतीश साहू, मुकेश साहु, मोहम्मद हारून, नारायण साहू, चेतन वर्मा,अयशा खान, मधु सोनी,रितु यादव सहित श्रम विभाग के श्रम उप निरीक्षक कोमल सिंह मरावी,अभय दुबे, कार्तिकेश दुबे, लसत्यनारायण अंनत, विरेन्द्र बोइरवंश एवं श्रम विभाग के समस्त कर्मचारी एवं आम नागरीकगण उपस्थित हुए। उक्त योजना के संबध में अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग कार्यालय के कॉल सेन्टर के दूरभाष नम्बर 0771- 3505050 पर संपर्क कर सकते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.