दूल्हा बने शाहीन अफरीदी, बाराती बनकर पहुंचे बाबर आजम, निकाह की तस्वीरें आई सामने

Updated on 04-02-2023 06:30 PM
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पीडस्टर शाहीन अफरीदी ने शाहिद अफरीदी की बेटी अंक्सा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शाहीन की शादी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम भी बाराती बनकर पहुंचे। शाहिद अफरीदी ने एक साल पहले ही अपनी बेटी के साथ शाहीन के निकाह को तय किया था लेकिन अंशा शादी से पहले अपनी पढ़ाई को पूरी करना चाहती थीं, जिस कारण शादी में देरी हुई।
शाहीन अफरीदी शुरुआत से ही अक्सा को पसंद करते थे। हालांकि, पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज का इंतजार खत्म हो चुका है। शादी के बाद शाहीन अपने ससुर शाहिद अफरीदी के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने बाराती बनकर पहुंचे बाबर आजम और सरफराज अहमद के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई।

    शाहीन और अक्सा की शादी को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा थी लेकिन सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई है। उससे साफ होता है कि दोनों ही शादी पाकिस्तान के ट्राइबल रीति रिवाज के साथ हुआ। उनकी शादी में पारिवारिक सदस्यों के अलावा कुछ गिने चुने मेहमानों शिकरत की। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन से पहले शाहिद अफरीदी एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगे जिसमें कई बड़ी नामी गिरामी हस्ती शामिल हो सकते हैं।

    पीएसएल से होगी शाहीन की वापसी

    शाहीन अफरीदी ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी 20 विश्व कप के दौरान चोटिल हुए थे। उन्हें घुटने में चोट लगी जिसका उन्होंने सर्जरी भी कराया। हालांकि उनको चोट श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ही लगा था। इस कारण वह पाकिस्तान के लिए यूएई में खेले गए एशिया कप में 2022 में हिस्सा नहीं ले सके थे।

    इसके बाद शाहीन ने टी20 विश्व कप में वापसी की लेकिन उस टूर्नामेंट में वह पूरी तरह से फिट नजर नहीं आए, जिसके कारण हाल ही में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए घरेलू सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.