शाहीन ने पोस्ट की बेट की पहली फोटो:चेहरा नहीं दिखाया, लिखा- वेलकम टु द वर्ल्ड अलियार

Updated on 26-08-2024 04:30 PM

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने न्यू बॉर्न बेबी की फोटो पोस्ट की है, हालांकि इस फोटो में उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है।

24 साल के तेज गेंदबाज ने X पोस्ट के जरिए फैंस के साथ पिता बनने की खुशी जाहिर की। शाहीन ने इस पोस्ट में लिखा- 'इस पल ने सब कुछ बदल दिया। मेरा दिल भर आया है और मेरी जिंदगी अब और बेहतर हो गई है। 24 अगस्त 2024 की तारीख हमारे लिए हमेशा खास रहेगी। मेरे बेटे अलियार अफरीदी इस दुनिया में आपका स्वागत है। इस खुशी के लिए मैं अपनी पत्नी का हमेशा आभारी रहूंगा। वह सच में हमारे छोटे से परिवार का सहारा है। मैं आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आभारी हूं। अपनी प्रार्थनाओं में मेरे छोटे से परिवार को याद रखें।'

2 दिन पहले पिता बने थे शाहीन
शाहीन शाह अफरीदी 2 दिन पहले पिता बने थे। उनकी पत्नी अंशा अफरीदी ने बेटे को जन्म दिया। तब शाहीन रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे थे और नेशनल ड्युटी के कारण घर नहीं जा सके थे।

शाहीन ने पिछले साल फरवरी में शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा के साथ निकाह किया था।

हसन महमूद का विकेटलेकर सेलिब्रेट किया था
मैच के तीसरे दिन शाहीन ने बांग्लादेशी बल्लेबाज हसन महमूद का विकेट लेकर सेलिब्रेट किया था। उन्होंने सेलिब्रेशन के जरिए भी अपने पिता बनने की जानकारी दी थी।

कप्तान कंधे पर हाथ रखा, तो शाहीन ने झटका
मैच के दौरान शाहीन का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कप्तान शान मसूद टीम हडल के कंधे पर हाथ रखते नजर आए और शाहीन ने कप्तान मसूद का हाथ झटक दिया। यहां शान मसूद खिलाड़ियों को कुछ समझा रहे थे। इस मुकाबले को बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीता है। बांग्लादेशी टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को पहली बार हराया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.