शाहिद अफरीदी इस्लाम में कन्वर्ट करने का दबाव बनाता था... पहलगाम अटैक पर हिंदू क्रिकेटर का छलका दर्द

Updated on 28-04-2025 06:18 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स में शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ जहर उगलने में सबसे आगे रहते हैं। पिछले हफ्ते में पहलगाम में आतंकियों ने 26 मासूम लोगों की हत्या कर दी थी। इसे लेकर शाहीद अफरीदी ने अलग ही थ्योरी बना देते हैं। अब उन्होंने आतंकी हमले को लेकर भारत पर ही आरोप लग दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अपने ही लोगों को मारकर पाकिस्तान पर आरोप लगा देता है।

दानिश कनेरिया ने जवाब दिया

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अफरीदी को उनके पुराने कर्म याद दिलाए। उन्होंने लिखा, 'उसने लगातार खुद को चरमपंथी विचारों के साथ जोड़ रखा है। मेरी राय में उस भारतीय टेलीविजन या देश के भीतर मंच नहीं दिया जाना चाहिए। इसके अलावा उसने मुझे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मनाने की कोशिश की और मेरे साथ खाना खाने से इनकार कर दिया, जो मुझे बेहद अपमानजनक लगा।'

अख्तर ने भी किया था सपोर्ट

दानिश कनेरिया पाकिस्तान के लिए खेलने वाले दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं। उन्होंने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाहिद अफरीदी ने उन्‍हें कई बार धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। शाहिद अफरीदी और अन्‍य कई पाकिस्‍तानी क्रिकेटरों ने मुझे धर्म परिवर्तन करने को कहा और मुझे काफी परेशान किया। कई पाकिस्‍तानी खिलाड़‍ियों ने मेरे साथ खाना नहीं खाया। दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी इस बात को कन्फर्म किया था।
यह पहला मौका नहीं है जब शाहिद अफरीदी ने पहलगाम अटैक पर बेतुका बनया दिया है। हमले के बाद जब भारत ने सिंधु जल समझौता तोड़ा था उन्होंने हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का सबूत मांगा था। इसके अलावा पहले भी अफरीदी कई बार भारत विरोधी बातें कर चुके हैं। उन्होंने एक बार यासीन मलिक का सपोर्ट किया था। वह पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी घटिया बयान दे चुके हैं। इसके अलावा गौतम गंभीर के बारे में अलुल जलुल बातें करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.