सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे पर इमोशनल हुईं शहनाज गिल:अनसीन फोटोज शेयर कर लिखा- मैं तुमसे फिर मिलूंगी

Updated on 12-12-2022 07:36 PM

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी खास दोस्त शहनाज गिल ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर याद किया है। शहनाज ने केक की भी फोटो शेयर की है, जिस पर सिड लिखा हुआ है। इसके साथ ही शहनाज ने सिद्धार्थ गले लगाए भी एक फोटो शेयर की है।

मैं तुमसे फिर से मिलूंगी

शहनाज ने सिद्धार्थ की फोटो शेयर कर लिखा, 'मैं तुमसे फिर मिलूंगी। 12 12।' इन चंद शब्दों में शहनाज ने अपने दिल की बात लिख दी है। शहनाज का ये पोस्ट देख कर लग रहा है कि वो सिद्धार्थ को बहुत मिस कर रही हैं।

लोगों ने की स्ट्रांग रहने की अपील

शहनाज का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक रिएक्ट कर रहे हैं और उनसे स्ट्रांग रहनने की अपील कर रहे हैं। जहां एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'हां। और वो हमेशा हम सभी के दिलों में रहेंगे।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ये सिद्धार्थ अब हमारे बीच नहीं रहे...तुमने हमारे साथ ऐसा क्यों किया?'

सिद्धार्थ-शहनाज एक-दूसरे से शादी करने वाले थे

शहनाज और सिद्धार्थ 'बिग बॉस 13' में साथ नजर आए थे। शो में ही दोनों की अच्छी दोस्ती हुई और दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसमें सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। शो के बाद भी दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। कहा जाता है सिद्धार्थ-शहनाज रिलेशनशिप में थे और जल्द ही एक-दूसरे से शादी भी करने वाले थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया और हमेशा एक-दूसरे को अपना करीबी और स्पेशल दोस्त बताया था।

पिछले साल हुआ था सिद्धार्थ का निधन

सिद्धार्थ का पिछले साल 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कहा जाता है कि सोने से पहले सिद्धार्थ ने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई थी। सिद्धार्थ ने शहनाज की गोद में अपनी आखिरी सांस ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.