अपनी शर्ट से बातें करने लग गए शाहरुख खान फिर पत्नी गौरी खान ने किया ये फनी कमेंट

Updated on 26-09-2022 07:04 PM
सुपरस्टार शाहरुख खान ने जब अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की तो यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। शाहरुख खान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और किंग खान जब सोशल मीडिया पर अपने 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हों तो कोई कैसे खुद को रिएक्ट करने से रोक सकता है। न सिर्फ शाहरुख खान के लाखों फैंस ने इस तस्वीर को लाइक और शेयर करके इस पर प्रतिक्रिया दी बल्कि खुद शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने भी इस फोटो पर कमेंट किया।

शाहरुख खान ने लिखा ये कैप्शन
शाहरुख खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि आज मैंने अपनी शर्ट से कहा- तुम होतीं तो कैसा होता। तुम इस बात पर हैरान होतीं। तुम इस बात पर कितनी हंसतीं। तुम होतीं तो ऐसा होता। शाहरुख खान की इस पोस्ट पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कमेंट किया- ओह गॉड। अब वो अपनी शर्ट से भी बातें करने लगा है।

फैंस को इस फिल्म का इंतजार
बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान का कैमियो रोल लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस अब निर्देशक अयान मुखर्जी से चाहते हैं कि वह शाहरुख खान को लेकर एक अलग सुपरहीरो मूवी बनाएं जिसमें किंग खान वानरास्त्र चलाते नजर आएंगे। साथ ही फैंस को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का भी बेसब्री से इंतजार है।

पठान और जवान में आएंगे नजर
बता दें कि शाहरुख खान लंबे वक्त तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहे हैं और अब वह बैक टू बैक कई फिल्मों में कैमियो रोल करते नजर आए हैं। साथ ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'पठान' और 'जवान' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही फिल्मों में शाहरुख खान दमदार अवतार में नजर आएंगे। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर अभी रिलीज नहीं किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
Advt.