शाहरुख खान की तबीयत अब ठीक, दोपहर बाद चार्टर प्लेन से जामनगर होंगे रवाना
Updated on
23-05-2024 12:41 PM
शाहरुख खान को 22 मई को डीहाइड्रेशन के कारण अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद से फैंस चिंतित हो गए। पत्नी गौरी खान और बच्चे सुहाना-अबराम भी खबर मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचीं। एक्ट्रेस जूही चावला ने भी दोस्त और KKR टीम के पार्टनर शाहरुख की खैरियत पूछी। लेकिन अब एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोपहर ढाई बजे के आसपास शाहरुख का चार्टर प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से वह तीन बजे जामनगर के लिए रवाना होंगे।