फराह की मां के निधन के बाद मिलने पहुंचे शाहरुख:पत्नी गौरी और बेटी सुहाना भी साथ रहे, घर पहुंचे शिल्पा-रानी समेत कई सेलेब्स

Updated on 27-07-2024 01:32 PM

शनिवार को बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया। फराह के इस मुश्किल वक्त में उनके सबसे खास दोस्त शाहरुख खान देर रात उनसे मिलने पहुंचे। इस मौके पर शाहरुख की पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना भी साथ मौजूद थीं।

शाहरुख को ड्रॉप करने आईं फराह
एक्टर और उनका परिवार यहां करीब एक घंटे तक रुका। जब वो लौटे तो फराह उन्हें बिल्डिंग के नीचे तक ड्रॉप करने आईं। यह पहली बार था जब मां के निधन के बाद फराह मीडिया के सामने आईं।

शिल्पा और रानी समेत कई सेलेब्स मिलने पहुंचे
शाहरुख के अलावा शिल्पा शेट्‌टी, रानी मुखर्जी, नीलम कोठारी, सीमा सजदेह, मनीष पॉल और रैपर एमसी स्टैन भी फराह से मिलने पहुंचे। इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान और फरदीन खान समेत कई सेलेब्स फराह की मां के अंतिम संस्कार पर भी पहुंचे थे।

काफी वक्त से बीमार थीं मेनका ईरानी
मेनका ईरानी 79 साल की थीं और काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में वे डिस्चार्ज होकर घर भी आ गई थीं, लेकिन फिर उनकी तबियत बिगड़ गई।

दोबारा भर्ती कराने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने शनिवार को हॉस्पिटल में ही अंतिम सांस ली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.