शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने जारी किया नोटिस:'फेक जॉब वैकेंसी की धोखाधड़ी को लेकर किया आगाह, बोले- हमने कोई वैकेंसी नहीं निकाली है

Updated on 07-06-2024 01:41 PM

शाहरुख खान और गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने एक बयान जारी कर 'ऑनलाइन जॉब वैकेंसी के लिए धोखाधड़ी वाले ऑफर' के बारे में आगाह किया है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में जॉब की वैकेंसी की खबर वायरल हो रही है। अब इस वैकेंसी को लेकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने एक नोटिस जारी किया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नोटिस पोस्ट किया है। प्रोडक्शन हाउस ने नोटिस में लिखा है- हमने ये नोटिस किया है कि व्हॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के साथ रेड चिलीज के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है।

हम आपको साफ-साफ बता दें कि हमारी कंपनी की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई जॉब को लेकर जानकारी दी गई है और न ही इसे सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। अगर कोई वैकेंसी निकाली जाएगी, तो वो सीधा हमारे ऑफिशियल पेज की तरफ से शेयर किया जाएगा। इस तरह से रेड चिलीज ने जॉब की झूठी अफवाहों का खंड़न किया है।

'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान

साल 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं हुई है, लेकिन शाहरुख की एक गलती से फिल्म की स्क्रिप्ट की झलकियां सामने आ चुकी हैं।

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान ने डीडी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवम को कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रिस्टीजियस पैरे एंजेनिक्स एक्सेल लेंस अवॉर्ड जीतने की बधाई दी थी। बधाई देते हुए शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके टेबल पर फिल्म 'किंग' की स्क्रिप्ट रखी नजर आ रही है। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी उनके साथ नजर आएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.