Box Office पर 12वें दिन भी Shaitaan के काला जादू ने जमाया रंग, सिद्धार्थ की Yodha ने मंगलवार को खूब मारे हाथ-पैर

Updated on 20-03-2024 01:16 PM
'शैतान' के काले जादू ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। यह ना सिर्फ साल 2024 की पहली बॉलीवुड सुपरहिट फिल्‍म बन चुकी है, बल्‍क‍ि हॉरर जॉनर में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म का तमगा भी हासिल कर लिया है। मंगलवार को रिलीज के 12वें दिन भी अजय देगवन और आर माधवन स्‍टारर इस सुपरनैचुरल-हॉरर-थ्र‍िलर ने बाकी फिल्‍मों के मुकाबले सबसे अध‍िक कमाई कर ली है। हालांकि, बीते शुक्रवार को रिलीज सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की 'योद्धा' ने भी खूब 5वें दिन खूब हाथ-पैर मारे हैं। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 'योद्धा' की कमाई में हल्‍की बढ़ोतरी भी हुई है।

विकास बहल के डायरेक्‍शन में बनी 'शैतान' का बजट 60 करोड़ रुपये है। इस फिल्‍म ने 12 दिनों में अपने बजट से 81% अध‍िक की कमाई कर ली है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्‍म ने मंगलवार को 12वें दिन एक बार फिर देश में 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह फिल्‍म का भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर टोटल कलेक्‍शन अब 109.05 करोड़ रुपये हो गया है।

'शैतान' की वर्ल्‍डवाइड कमाई 155 करोड़ के पार

मंगलवार को भी सिनेमाघरों में 'शैतान' के शोज में अच्‍छे खासे दर्शक नजर आए। दिन के शोज में जहां 100 में से 12-13 सीटों पर दर्शक दिखे, वहीं रात और शाम के शोज में यह संख्‍या बढ़कर 17-18% हो गई। 'शैतान' का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन भी 12 दिनों में बढ़कर 155 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस फिल्‍म ने विदेशी बाजार में अब तक 25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

'योद्धा' ने 5 दिनों में कमाए 21.30 करोड़ रुपये

दूसरी ओर, शुक्रवार को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की एक्‍शन फिल्‍म 'योद्धा' भी अपनी लड़ाई लड़ रही है। ओपनिंग डे पर ही फिल्‍म की धीमी शुरुआत हुई थी, जिसके बाद वीकेंड पर कमाई थोड़ी सी जरूर बढ़ी। अच्‍छी बात यह है कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी इस फिल्‍म ने खुद को संभाला है। पहले सोमवार को 2.15 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली 'योद्धा' ने अब 5वें दिन मंगलवार को 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह 5 दिनों में फिल्‍म की कुल कमाई 21.30 करोड़ रुपये हो गई है।

वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में भी कमाल नहीं दिखा पा रही 'योद्धा'

सिनेमाघरों में नई फिल्‍म होने के बावजूद 'योद्धा' देखने वाले दर्शकों की संख्‍या 'शैतान' से कम है। मंगलवार को इसके शोज में औसतन 11% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। फिल्‍म विदेशों में भी बहुत दम नहीं दिखा पा रही है। पांच दिनों में फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड महज 28.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। पुष्‍कर ओझा और सागर आम्‍ब्रे के डायरेक्‍शन में 'योद्धा' का बजट 55 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्‍म के पास अभी भी मौका है, यदि कमाई की रफ्तार थोड़ी बढ़ती है तो अपना बजट निकाल पाने में सफल रहेगी।

शुक्रवार को रिलीज होगी 'मडगांव एक्‍सप्रेस' और 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'

बॉक्‍स ऑफिस पर आगामी शुक्रवार को 'मडगांव एक्‍सप्रेस' और 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' रिलीज हो रही है। इन दोनों ही फिल्‍मों को सिनेमाघरों में एवरेज रेस्‍पॉन्‍स मिलने की उम्‍मीद है। कुल मिलाकर, 'योद्धा' और 'शैतान' के पास अगले हफ्ते भी खुलकर कमाई करने का पूरा मौका है, क्‍योंकि बॉक्‍स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज 29 मार्च को तब्‍बू, करीना कपूर और कृति सेनन की 'क्रू' है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.