शाकिब को पत्थर मारकर भगाएंगे... एंजेलो मैथ्यूज के भाई ने दी धमकी, गुस्से में पूरा श्रीलंका,

Updated on 09-11-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को टाइम्ड आउट किया था। मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इस घटना के बाद से ही शाकिब अल हसन सुर्खियों में हैं। कुछ क्रिकेट फैंस शाकिब का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ का मानना है कि उन्होंने सब कुछ नियम के अनुसार ही किया उन्हें गलत नहीं ठहराया जाना चाहिए। हालांकि शाकिब ने जो किया इस पर आगे भी बहस जारी रहेगी, लेकिन अब एंजेलो मैथ्यूज के भाई का शाकिब पर बयान आया है।

मैथ्यूज के भाई ने कहा, 'शाकिब अल हसन का अब श्रीलंका में कोई स्वागत नहीं करेगा। अगर वह यहां पर इंटरनेशनल क्रिकेट या फिर लंका प्रीमियर लीग में खेलने आते हैं तो उन पर पत्थर बरसाएंगे।'

शाकिब ने जो मैथ्यूज के साथ किया उससे तो यह साफ है कि श्रीलंका के क्रिकेट फैंस गुस्से में उबल रहे हैं और शाकिब के प्रति उनके मन में जो सम्मान था अब वह पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

क्या है पूरा मामला?

विश्व कप 2023 का 38वां लीग मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। मैच में समरविक्रमा के आउट होने के बाद मैथ्यूज बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे थे। वह क्रिज पर पहुंच गए लेकिन जब तक वह स्टांस लेकर पहली गेंद का सामना करते उन्होंने देखा कि वह उनके हेलमेट का स्ट्रैप टूट गया है।

ऐसे में सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मैथ्यूज ने ड्रेसिंग रूम से दूसरा हेलमेट मंगाया, लेकिन इसी बीच शाकिब अल हसन को नजमुल हौसेन शांतो ने आकर कहा कि वह टाइम्ड आउट का अपील करे। शाकिब ने अंपायर ने ऐसा ही किया।

मैथ्यूज को जब यह पूरा माजरा समझ में आया तो वह काफी हैरान थे। उन्होंने शाकिब से बात भी की कि वह अपने अपील को वापस ले लें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में मैथ्यूज टाइम्ड आउट होने के कारण अपना विकेट गंवाना पड़ा।

दअरसल क्रिकेट के नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज आउट होता है तो नए खिलाड़ी को तीन मिनट के भीतर इसे पहली गेंद खेलनी होती है, लेकिन मैथ्यूज ऐसा नहीं कर पाए थे जिसके कारण वह आउट हो गए। इस घटना के बाद से खूब हंगामा हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.