फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे शक्ति कपूर:कादर खान के थप्पड़ से सदमें में चले गए थे

Updated on 06-12-2022 07:44 PM

शक्ति कपूर ने एक टीवी शो में इस बात का खुलासा किया है कि करियर के शुरुआती दिनों में एक बार उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म मवाली की शूटिंग के दौरान कादर खान और अरुणा ईरानी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस थप्पड़ की वजह से शक्ति जमीन पर गिर पड़े। शक्ति ने बताया कि इसके बाद वो काफी ज्यादा परेशान हो गए थे और इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में सोचने लगे थे। हालांकि फिल्म के एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने शक्ति का हौसला बढ़ाया जिसके बाद शक्ति दोबारा फिल्म करने के लिए राजी हुए।

कादर खान के थप्पड़ से सदमें में चले गए थे

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन शक्ति कपूर हाल ही में एक टीवी शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ अनसुने किस्से सुनाए। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हु्ए कहा कि जब वह मवाली फिल्म का एक सीन शूट कर रहे थे तो कादर खान ने उनको जोर का चांटा मारा। इसके बाद अरुणा ईरानी ने भी जोर से थप्पड़ मारा।

उन्होंने बताया कि तीसरी बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। शक्ति इस दौरान नीचे गिर गए। शक्ति कपूर ने कहा कि उन्हें लगा कि वो ऐसे सीक्वेंस को झेल नहीं पाएंगे। इन सबके बाद वह काफी परेशान हो गए थे और इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में सोचने लगे थे।

वीरू देवगन के समझाने से फिल्म करने को हुए राजी

शक्ति कपूर ने आगे कहा - 'मैं इतना परेशान हो गया कि जाकर कादर खान के पैरों पर गिर पड़ा और कहने लगा कि मेरा टिकट कर दीजिए,मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं और मेरा करियर खत्म हो गया है। इसके बाद डायरेक्टर वीरू देवगन ने मुझे समझाया कि थप्पड़ खा लो लेकिन फिल्म छोड़ो नहीं ।' हालांकि शक्ति कपूर ने आगे कहा जब मवाली रिलीज हो गई तो फिल्म काफी हिट हुई और फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया।

600 फिल्मों में किया काम

शक्ति कपूर ने अपने एक्टिंग की बदौलत हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बनाई है। चाहे विलेन का रोल हो या कॉमेडियन का, शक्ति ने हर किरदार को बखूबी निभाया है। करीब 70 साल के उम्र पार चुके शक्ति ने अपने पूरे करियर में 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। राजा बाबू के लिए उन्हें फिल्मफेयर का अवार्ड भी मिला था। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.