'शक्तिमान' को मिल गई उसकी हीरोइन, फिल्म में रणवीर सिंह के साथ होंगी नशीले नैनों वालीं वामिका गब्बी
Updated on
13-01-2025 05:34 PM
टीवी की दुनिया में धूम मचाने वाले सुपरहीरो 'शक्तिमान' पर फिल्म की लंबे समय से चर्चा है। फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह होंगे, यह खबर भी सुर्खियों में रही है। हालांकि, मुकेश खन्ना इसको लेकर कई बार नाराजगी जता चुके हैं। अब नई खबर यह है रणवीर सिंह की सुपरहीरो फिल्म को उसकी हीरोइन मिल गई है। नशीले नैनों से दिलों पर घायल करने वाली वामिका गब्बी को इस रोल का ऑफर मिला है।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि पंजाबी हसीना वामिका गब्बी के सितारे इन दिनों खूब चमक रहे हैं। वरुण धवन और कीर्ति सुरेश संग 'बेबी जॉन' में नजर आने के बाद, पिछले दिनों पहले उन्हें अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' में साइन किया गया। जबकि अब उन्हें रणवीर सिंह के अपोजिट सुपरहीरो फिल्म ऑफर हुई है।
'मिन्नल मुरली' फेम बेसिल जोसेफ करेंगे डायरेक्ट
'मिड-डे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिन्नल मुरली' फेम बेसिल जोसेफ के डायरेक्शन में बन रही इस सुपरहीरो फिल्म के लिए कई एक्ट्रेसेस से बात चल रही हैं। लेकिन उन सब में रणवीर सिंह के अपोजिट जो नाम सबसे आगे है, वह वामिका गब्बी का है। खबर यह भी है कि वामिका ने हाल ही सुपरस्टार एक्टर नानी के साथ एक तेलुगू फिल्म भी साइन की है।
चल रहा है फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'यह सब अभी बातचीत के स्तर पर है। वैसे, यदि फिल्म बनती है, तो वामिका और रणवीर की जोड़ी इस प्रोजेक्ट में नई ऊर्जा जरूर भरेगी।' हालांकि, अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन एक दावा किया जा रहा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।
अभी आदित्य धर की फिल्म में बिजी हैं रणवीर
बताया जाता है कि बेसिल जोसेफ मुंबई में रणवीर सिंह के साथ लगातार रीडिंग सेशन और मीटिंग कर रहे हैं। एक बार स्क्रिप्ट पूरी हो जाए तो फिर फिल्म की शूटिंग की तारीख भी तय की जाएगी। रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धर की जासूसी फिल्म में बिजी हैं। जबकि मार्च के बाद वह अपना पूरा ध्यान इस सुपरहीरो फिल्म पर लगाने वाले हैं।
मई 2025 में शुरू हो सकती है 'शक्तिमान' की शूटिंग
कुछ महीने पहले यह खबर आई थी कि 'शक्तिमान' फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स इंडिया और साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। समझा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल मई महीने में शुरू हो जाएगी और यह 2026 में रिलीज होगी।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…