शालीन की सेना' ने उनके लिए भेजा स्पेशल चिकन वाला केक, देखते ही खुला रह गया 'अच्छा आदमी' का मुंह

Updated on 14-02-2023 07:40 PM
'बिग बॉस 16' के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक शालीन भनोट ने भले ही ट्रॉफी नहीं उठाई हो लेकिन वह टॉप 5 फाइनलिस्ट में जरूर थे। उनके फैंस, जो खुद को #ShalinKiSena कहते हैं, उनके लिए थोड़ा नहीं बल्कि बहुत एक्साइटेड हैं और वो तब से ही शालीन के लिए जश्न मना रहे हैं, जब वो शो में घर के अंदर थे। शालीन ने बिग बॉस का गेम बखूबी खेला और उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह भी बना ली है। अब उनके घर से बाहर आने के बाद उनकी टीम और हर कोई बस उनके साथ खुशियां मना रहा है।
शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के फैंस ने उन्हें एक केक भेजा जो उन्हें 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के फाइनल से बाहर निकलने के बाद मिला। शालीन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने सभी को सुंदर केक दिखाया और उस पर एक चिकन भी बना था। ये देखकर शालीन भनोट के चेहरे पर अलग ही खुशी छा गई।

फैंस को शालीन का शुक्रिया

शालीन ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यात्रा के लिए एक सेलिब्रेशन जो अभी-अभी खत्म हुआ और कई और आने वाले हैं। धन्यवाद एक छोटा शब्द है जब #शालीन की सेना में आप सभी का आभार व्यक्त करने की बात आती है! ढेर सारा प्यार और सिर्फ ढेर सारा प्यार। ये साथ कभी नहीं चोढ़ना!'

टीना दत्ता के साथ शालीन के संबंध

शालीन भनोट ने टीना दत्ता के साथ अपने खराब संबंधों के लिए घर में सुर्खियां बटोरीं। फिनाले के दौरान एक गेम खेलते समय भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने उनकी प्रेम कहानी को नकली और मजाकिया अंदाज में दिखाया। जब शालीन घर में थे, तब उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर ने कुछ दिनों पहले घोषणा की कि वह अपने यूके स्थित मंगेतर निखिल पटेल से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिनसे वह एक साल पहले मिली थीं।

दलजीत की शादी पर क्या बोले शालीन!

जब शालीन को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने बीटी से कहा, 'मुझे कुछ नहीं पता, इसलिए मैं इस पर कमेंट नहीं कर सकता। सर ने वीकेंड के एक एपिसोड में कहा था। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.