लानत है बाबर आजम, मैदान पर तो कम से कम दोस्ती दिखा देते, मोहम्मद नबी के साथ कर दी गिरी हुई हरकत

Updated on 24-10-2023 02:05 PM
चेन्नई: पाकिस्तान टीम इस वक्त हर किसी के निशाने पर है। यहां तक कि उनके पूर्व खिलाड़ी उन्हीं को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से 8 विकेट से हार गई। अफगानियों की इस बड़ी जीत के बाद हर कोई बाबर सेना की आलोचना कर रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 283 रन का टारगेट दिया था। अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 8 विकेट रहते यह टारगेट चेज कर लिया।

वहीं अब सोशल मीडिया पर मैच की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जो किया वो शायद हर किसी की समझ के परे था। अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी उनकी मदद करने आ रहे थे कि बाबर ने उन्हें साफ मना कर दिया, जिस तरह से उन्होंने मना किया वह बिल्कुल भी कैमरा पर सही नहीं लगा।

बाबर आजम ने नहीं बंदवाए नबी से शू लेस

दरअसल, पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाबर आजम नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े होते हैं। उनके शू लेस खुल जाते हैं। उनके पास खड़े मोहम्मद नबी ने यह नोटिस कर लिया था कि बाबर के जूते के फीते खुल गए थे। ऐसे में वह खेल भावना को ध्यान में रखते हुए बाबर आजम के पास गए और नीचे झुककर उनके लेस बांधने लगे। लेकिन बाबर आजम तुरंत पीछे हट गए और नबी को उन्होंने लेस बांधने से मना कर दिया।

उन्होंने खुद अपने ग्लव्स उतारे और फीते बांधना शुरू कर दिया, जिस तरह से उन्होंने नबी को मना किया वह काफी ज्यादा अजीब था। नबी बाबर के मना करने के बाद उनकी पीठ थपथपा कर वहां से चले गए। बाबर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 74 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का देखने को मिला। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान महज 80 का था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.