शर्म करो पाकिस्तानियों, जितना पैसा अब दे रहे, इतना तो आईपीएल में 18 साल पहले बंटता था

Updated on 11-12-2025 01:54 PM
नई दिल्ली: आईपीएल भारत की प्रमुख टी20 लीग है। इसी तरह पाकिस्तान में पीसएल खेली जाती है। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में दुनिया के टॉप खिलाड़ी खेलते हैं। उन्हें इसके लिए भारी भरकम राशि भी मिलती है। यही वजह है कि कोई भी देश उस समय इंटरनेशनल मैच नहीं रखता है। क्योंकि खिलाड़ी आईपीएल छोड़ने के लिए तैयार नहीं होते हैं। आईपीएल दुनिया की टॉप-5 स्पोर्ट्स लीग में गिना जाने लगा है। दूसरी तरफ पीएसएल की शुरुआत 2016 में हुई और यह 6 टीमों की लीग है।

वसीम अकरम ने आईपीएल को बोरिंग बताया

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे वसीम अकरम ने आईपीएल को बोरिंग बता दिया। आईपीएल में 10 टीमें हैं और 75 मुकाबले होते हैं। अकरम के अनुसार बच्चे बड़े हो जाते हैं लेकिन लीग खत्म ही नहीं होती। 6 टीमों की पीएसएल में 34 मुकाबले खेले जाते हैं। लेकिन अकरम साहब को ये नहीं बता कि अगर पीएसएल में 7वीं टीम जुड़ गए तो शायद खिलाड़ी ही नहीं मिले। यही वजह है कि लगभग एक दशक के बाद भी पीएसएल में टीम की संख्या नहीं बढ़ रही।

रिटायर्ड खिलाड़ी पीएसएल में जा रहे

आईपीएल और पीएसएल का आयोजन एक ही समय होने लगा है। यह वजह है कि खिलाड़ी किसी एक लीग को ही चुन सकता है। फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2026 में नहीं खेलने का फैसला किया है। वह पीएसएल के अगले सीजन में नजर आएंगे। मोईन अली ने भी आईपीएल की जगह पीएसएल को चुना है। पाकिस्तानी इसका खूब जश्न मना रहे हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि दोनों सालों से आईपीएल में खेल रहे थे। पिछले सीजन नहीं चले और रिलीज कर दिए गए। उन्हें पता था कि ऑक्शन में अनसोल्ड रहेंगे। इसी वजह से आईपीएल में नहीं आकर पीएसएल खेलने का फैसला किया। डेविड वॉर्नर भी रिटायर होने के बाद ही पिछले सीजन पीएसएल पहुंचे थे।साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश पिछले सीजन पीएसएल में पेशावर जाल्मी का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल होने का ऑफर दिया। बॉश ने तुरंत पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला ले लिया।

दोनों लीग की प्राइज मनी ही देख लीजिए

आईपीएल के पहले सीजन को राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। उसे प्राइज मनी के रूप में 4.8 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 2.4 करोड़ रुपये। पीएसएल 2024 की विजेता जीतने पर मुल्तान सुल्तांस को 4.13 रुपये मिले तो उपविजेता इस्लामाबाद यूनाइटेड को 1.65 करोड़ से संतोष करना पड़ा। अभी आईपीएल अपनी विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में देता है।

खिलाड़ी की पहली प्राथमिकता आईपीएल ही

दुनिया के सबसे बड़े टी20 गेंदबाज लसिथ मलिंगा माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में पीएसएल में एक भी मैच नहीं खेला। एबी डिविलियर्स ने इस लीग में सिर्फ एक सीजन खेला। जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल और क्विंटन डिकॉक जैसे खिलाड़ी भी अभी तक पीएसएल में नहीं खेले हैं। निकोलस पूरन ने उस लीग में सिर्फ एक मैच खेला है। क्रिस गेल, सुनील नरेन, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे टी20 के स्टार खिलाड़ियों ने भी पीएसएल में गिने चुने मैच खेले हैं। ये तब है जब पीएसएल आईपीएल शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता था। पिछले सीजन से ही दोनों लीग्स का आयोजन एक ही समय किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.