शर्मनाक! देहरादून में बिल्ली से कुकर्म, मकान मालकिन ने देख लिया, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

Updated on 06-11-2023 02:04 PM
अभिषेक अग्रवाल, देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले बिहार के युवक पर बिल्ली के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का केस दर्ज कराया है। मकान मालकिन ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। देहरादून के कैंट कोतवाली क्षेत्र में युवक बिल्ली के साथ कुकर्म करता पकड़ा गया। आरोप है कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला यह युवक बिल्ली को दूध पिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और बिल्ली के साथ कुकर्म किया।

मकान मालकिन अपनी बिल्ली को वापस लेने उसके कमरे में गई तो वहां वह बिल्ली के साथ संदिग्ध स्थिति में पाया गया। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि युवक उनको देखत ही बिल्ली को अपने से अलग कर वहां से भाग खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि उनके मकान में चार युवक किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। एक नवंबर को अन्य तीन युवक अपने काम पर चले गए थे। पवन कुमार पासवान कमरे में अकेला था और उस दौरान ही यह घटना हुई है।

रेप का मामला सामने आने के बाद बिल्ली को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुकर्म और पशु क्रूरता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मकान मालकिन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिल्ली का मेडिकल भी करवाया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.