शमी इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर सूर्यकुमार हर्निया की सर्जरी के कारण मौजूद नहीं रहेंगे

Updated on 09-01-2024 01:58 PM

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे। टखने की चोट के बाद से उन्होंने गेंदबाजी फिर से शुरू नहीं की है। 25 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज में 5 टेस्ट होंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, शमी ने अभी तक गेंदबाजी भी शुरू नहीं की है, उन्हें NCA जाकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।

दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव भी स्क्वॉड से बाहर हो सकते है। वे हर्निया से पीड़ित हैं और उन्हें सर्जरी की जरूरत है। हर्निया के ऑपरेशन के बाद उन्हें मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए भी आठ-नौ सप्ताह तक का समय लग सकता है। उम्मीद है कि वह IPL के दौरान फिट हो जाएंगे।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिलहाल स्क्वॉड जारी नहीं किया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे शमी
मोहम्मद शमी हाल ही में हुए साउथ अफ्रीका के दौरे पर टीम के साथ नहीं गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जब टेस्ट टीम का ऐलान किया था, तब वो स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन बाद में बोर्ड ने बताया कि शमी फिट नहीं होने की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमी की जगह आवेश खान को टीम में जगह मिली थी।

पहला टेस्ट हैदराबाद में होगा
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 25 जनवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी। इंग्लैंड 5 टेस्ट खेलने के लिए भारत आएगी। दोनों टीमों के बीच भारत में 3 साल बाद टेस्ट सीरीज होगी, 2021 में पिछली सीरीज टीम इंडिया ने 3-1 के अंतर से जीती थी। पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा।

इस बार बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड टीम भारत आएगी। स्टोक्स की कप्तानी में टीम अपने आक्रामक बैटिंग अप्रोच से न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज हरा चुकी है।

भारत में होगी सीरीज, फुल पेस अटैक के सेट की जरूरत नहीं
BCCI शमी की वापसी में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करेगा, क्योंकि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर खेली जा रही है। भारत की पिच स्पिन फ्रैंडली होती है। मौजूदा समय में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह टीम में उपलब्ध रहेंगे। वहीं, स्पिनर के तौर पर भारत के पास अक्षर पटेल, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा होंगे। इसलिए टीम दो स्पेशलिस्ट पेसर्स के साथ ही उतर सकती है और मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.