शमी बोले- भारतीय मुस्लिम होने पर गर्व कहा- भारत में कहीं भी सजदा कर सकते हैं

Updated on 14-12-2023 02:14 PM

वनडे वर्ल्ड कप के टॉप विकेट टेकर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हुई सजदा कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह सजदा करना चाहें, तो भारत में कहीं पर भी कर सकते हैं और उन्हें कोई नहीं रोकेगा।

शमी ने यह बात मीडिया कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में कहा। शमी ने वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

दरअसल वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ लीग मैच में मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद कुछ देर के लिए घुटनों के बल बैठ गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स ने कहना शुरू कर दिया कि भारतीय गेंदबाज सजदा करना चाहता था मगर डर के चलते नहीं किया।

इंटरव्यू के दौरान जब शमी से पूछा गया कि जब आप पांच विकेट लेने के बाद घुटनों पर बैठे थे तो सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी यूजर ने सवाल खड़े किए थे। कहा गया कि शमी इंडियन मुस्लिम है, इसलिए डर की वजह से सजदा नहीं कर पर पाया।

गर्व से कहता हूं कि मैं मुस्लिम हूं, मैं भारतीय हूं - शमी
शमी ने जवाब में कहा, 'सजदा कोई करना चाहता है तो कौन रोकेगा। मैं करना चाहूंगा तो कर लूंगा ना। मैं मुस्लिम हूं, गर्व से कहता हूं कि मुस्लिम हूं। मैं इंडियन हूं तो गर्व से कहता हूं कि हां मैं इंडियन हूं। इसमें क्या दिक्कत है। अगर मुझे कोई दिक्कत होती तो भाई मुझे यहां इंडिया में रहना ही नहीं चाहिए था। अगर मुझे मेरा सजदा करने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत पड़ती तो मैं रहूंगा ही क्यों यहां पर। भारत में हर मंच पर सजदा कर सकता हूं।'

पहले भी 5 विकेट लिए, पर मैंने कभी सजदा नहीं किया- शमी
शमी ने आगे कहा कि कहा, 'मैंने भी इंस्टाग्राम पर ये सारी चीजें देखी हैं कि मैं सजदा करना चाहता था और नहीं किया। मैं पहले भी 5 विकेट लिए हैं। मैंने तब भी सजदा नहीं किया। जिस दिन मुझे सजदा करना होगा तो मैं कर लूंगा। बताओ न कहां करना है। मैं इंडिया के हर मंच पर करूंगा और मुझसे कोई प्रश्न करके दिखाए। ये लोग सिर्फ परेशान करते हैं ये किसी से प्यार नहीं करते। इन्हें केवल कंटेट चाहिए, कुछ भी हो।'

थक कर घुटने पर बैठ गए थे शमी
शमी ने बैठने की वजह बताते हुए कहा, 'वह छठा ओवर था। मैं बहुत इंटेसिटी से बॉलिंग कर रहा था। मैं अपनी लिमिट के बाहर जाकर बॉल फेंक रहा था। लगातार विकेट गिर रहे थे। 3 विकेट लेने के बाद मैंने सोचा कि 5 विकेट लेकर यहां से जाऊं। उस समय मैं एक्स्ट्रा एफर्ट से बॉलिंग कर रहा था। मैं थक चुका था। वह आउट नहीं हो रहा था। वह बीट हो रहा था। जब पांचवां आउट हुआ तो मैं घुटनों पर बैठा हुआ था। लोग उसके अलग ही मायने निकालने लगे। मुझे लगता है कि जो लोग ऐसी बातें बनाते हैं, उनके पास कोई और काम नहीं है।'

अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल हैं शमी
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौर पर है। पहले टी-20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद भारतीय टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और दौरे की आखिरी में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज है। मोहम्मद शमी टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के सदस्य हैं।

स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें

रोहित का वर्ल्डकप फाइनल में हार के बाद पहला रिएक्शन:बोले- मूव ऑन करना बहुत मुश्किल था, टीम के लिए काफी गर्व महसूस करता हूं

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद पहला रिएक्शन आया है। करीब 23-24 दिन बाद पहली बार रोहित कैमरे के सामने नजर आए। 

अर्जुन अवॉर्ड की दौड़ में शमी का नाम:BCCI की सिफारिश पर लिस्ट में नाम जोड़ा, चिराग-सात्विक खेल रत्न के लिए रिकमेंड

शनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन जारी हो चुके हैं। BCCI ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नॉमिनेट किया है। 33 साल के शमी का नाम नॉमिनेशन की शुरुआती सूची में नहीं था, ऐसे में BCCI ने मंत्रालय से उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े खेल अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल करने की गुजारिश की। इसके बाद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.