आमिर अली से डेटिंग पर भड़कीं शमिता शेट्टी, कहा- छोटी सोच वालों, देश में और भी जरूरी मुद्दे हैं

Updated on 31-01-2023 07:26 PM
'बिग बॉस 15' फेम शमिता शेट्टी ने बीती रात करीबी दोस्त आमिर अली के साथ स्पॉट होने के बाद हाल ही में सुर्खियां बटोरीं। एक वीडियो में, आमिर को शमिता के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है और इसने इंटरनेट पर डेटिंग की अफवाहों को हवा दी। जब से शमिता और आमिर का ये वीडियो सामने आया है, तब से दोनों को लेकर इंटरनेट पर हवा तेज हो गई है और हर तरफ बस यही शोर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अब शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है और उन्हें खारिज करने में देर नहीं लगाई। शमिता ने उसी के बारे में एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल 'खुश और अकेली' हैं और लोगों को 'छोटी सोच' नहीं रखनी चाहिए। आमिर के साथ उनकी मज़ेदार तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद शमिता शेट्टी गुस्से में लग रही थीं। शमिता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं समाज और इसकी मानसिकता से परेशान हूं। हर काम औरहर आदमी बिना किसी वास्तविकता जांच के निर्णय क्यों लेता है? NETIZENS की छोटी सोच वाली धारणाओं से परे संभावनाएं हैं।'

शमिता का लोगों पर फूटा गुस्सा

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा, 'अब समय आ गया है कि हम इसके बारे में अपना दिमाग खोलें! सिंगल और हैप्पी.. आइए इस देश में अधिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दें।' उनके फैंस उनके समर्थन में आए और इसे उनके कमेंट सेक्शन में खुलकर बताया कि वो उनका सम्मान करते हैं। एक फैन ने लिखा, 'यह सिर्फ बकवास है, एक किस किसी भी रिश्ते की पुष्टि नहीं कर सकता है' और एक ने लिखा, 'चिंता न करें शमिता, हम आपके साथ हैं।'


शमिता की आनेवाली फिल्म

यह सब शमिता शेट्टी और आमिर अली (Aamir Ali) को हाल ही में एक साथ एक पार्टी में स्पॉट किए जाने के बाद शुरू हुआ। आमिर, शमिता को उनकी कार तक ले जाते और उनके गाल पर किस करते नजर आए। इसके चलते नेटिज़ेंस ने उन दोनों को अपने पिछले रिश्तों से आगे बढ़ने के लिए ट्रोल किया। वर्कफ्रंट पर शमिता फिलहाल अपनी बॉलीवुड फिल्म 'द टेनेंट' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.