शरद गुट बोला- भाजपा चाहती है कि अजित महायुति छोड़े:RSS की मैगजीन का हवाला देते हुए कहा- NCP के कारण जनता BJP के खिलाफ हुई

Updated on 18-07-2024 12:46 PM

NCP (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने दावा किया कि भाजपा अजित पवार गुट से महाराष्ट्र में 'महायुति' गठबंधन छोड़ने को कह रही है। क्रैस्टो ने (17 जुलाई) को RSS से जुड़ी एक मराठी साप्ताहिक मैगजीन में छपी रिपोर्ट के हवाले से ये बयान दिया है।

क्रैस्टो ने कहा, 'भाजपा को एहसास हो गया है कि अजित पवार के साथ गठबंधन में पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती है।'

दरअसल, साप्ताहिक मैग्जीन 'विवेक' की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में NCP के साथ गठबंधन के बाद से ही जनता की भावनाएं भाजपा के खिलाफ तेजी से बढ़ी, जिसके कारण हाल में हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी का खराब प्रदर्शन रहा और भाजपा चुनाव हार गई।

शरद गुट के प्रवक्ता बोले- अजित पवार से गठबंधन भाजपा के लिए नुकसानदायक

  • लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन पार्टी को एहसास हो गया है कि अजित पवार की NCP के साथ गठबंधन से उसकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा।
  • सच्चाई यह है कि महाराष्ट्र की जनता ने बड़े पैमाने पर NCP (शरद गुट) के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा भी इस पूरे मामले में सावधानी से काम कर रही है, क्योंकि वह चुनाव जीतना चाहती है।
  • उपमुख्यमंत्री अजित पवार की NCP के साथ गठबंधन भाजपा को लोकसभा चुनावों की तरह चुनाव हारने पर मजबूर कर देगा। साप्ताहिक (विवेक) में छपा लेख उन तरीकों में से एक है, जिससे भाजपा अजित पवार से खुद को दूर करने की कोशिश कर रही है और शायद किसी न किसी तरह से उन्हें (महायुति) छोड़ने के लिए कह रहे हैं।
  • RSS से जुड़े एक प्रकाशन ने कुछ सप्ताह पहले भी इसी तरह का एक अन्य लेख लिखा था। उन्होंने तर्क दिया कि महाराष्ट्र के वोटर्स ने भाजपा के एनसीपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन को स्वीकार नहीं किया है।

अजित गुट के नेता शरद पवार के साथ गए

बुधवार (17 जुलाई) को शरद पवार ने पूर्व एनसीपी पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के अध्यक्ष अजीत गव्हाणे, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल भोसले, छात्र विंग के प्रमुख यश साने, भोसरी विधानसभा सीट के प्रमुख पंकज भालेकर समेत 20 से अधिक नेताओं का पार्टी में वापस आने पर स्वागत किया।

इससे एक दिन पहले ही अजीत पवार गुट के नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल शरद पवार के घर जाकर उनसे मिले थे। हालांकि, इस दौरान दोनों नेताओं की क्या बातचीत हुई, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की 14 सीटें कम
लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र में भाजपा केवल 9 सीटों पर ही सिमट गई, जबकि 2019 में पार्टी ने 23 सीटें जीती थी। वहीं भाजपा की सहयोगी शिवसेना को 7 सीटें मिलीं और अजीत पवार की NCP ने केवल एक सीट जीती। दूसरी तरफ शिवसेना (उद्धव ठाकरे), NCP (शरद पवार) और कांग्रेस की विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने 48 में से 30 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की।

2023 में अजित ने NCP तोड़ी थी
2023 में अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) तोड़कर महायुति गठबंधन में मिल गए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ 40 विधायक हैं। फिलहाल वे महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन की सरकार में में उप मुख्यमंत्री हैं। अजित ने कहा था कि पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह भी उन्हें ही मिलना चाहिए, जिसे चुनाव आयोग और स्पीकर राहुल नार्वेकर ने स्वीकारा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.