शरद पवार बोले-भाजपा राम मंदिर पर राजनीति कर रही मुझे इनॉगरेशन में नहीं बुलाया गया

Updated on 28-12-2023 12:16 PM

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि उन्हें 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है।

पवार ने कहा कि भाजपा के पास लोगों का समर्थन पाने के लिए कोई ठोस आधार नहीं है, इसलिए ऐसा लग रहा है कि भाजपा राम मंदिर का इस्तेमाल करके लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। ये समझ नहीं आ रहा है कि भाजपा इस मुद्दे को राजनीति के लिए या व्यवसायिक मतलब के लिए इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, हम खुश हैं कि मंदिर बन रहा है, जिसके लिए बहुत लोगों ने दान दिया है।

I.N.D.I.A गुट के कई नेताओं के नहीं आने की उम्मीद
राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बंगाल की CM ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से कार्यक्रम में कोई शिरकत नहीं करेगा। हालांकि, TMC की ओर से आधिकारिक तौर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हेल्थ इश्यू की वजह से इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी निमंत्रण भेजा है। हालांकि, इन नेताओं ने अभी तक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हामी नहीं भरी है।

CPI (M) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। उन्होंने कहा- धर्म व्यक्तिगत पसंद है, जिसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उनकी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर धार्मिक कार्यक्रम को स्टेट स्पॉन्सर्ड इवेंट बनाने के लिए भाजपा और RSS की निंदा की।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्र में 6000 दिग्गज शामिल होंगे
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 6000 दिग्गज शामिल होंगे, जिनमें 4000 संत और करीब 2200 मेहमान हैं। इस दौरान छह दर्शनों (प्राचीन विद्यालयों) के शंकराचार्य और करीब 150 साधु-संत भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में करीब 25 लाख लोग शामिल हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.