शरद राव ने मुंबई को अंडरवर्ल्ड से बचाया... जब प्रधानमंत्री मोदी ने सुनाया पवार का किस्सा

Updated on 03-05-2023 06:48 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने जब से पद छोड़ने का ऐलान किया है, उनकी राजनीतिक पारी की चर्चा हो रही है। मुंबई से लेकर दिल्ली की राजनीति में बराबर दखल रखने वाले पवार हमेशा अहम भूमिका में रहे। एक बार उन्होंने कहा था कि यूपीए सरकार के समय वह केंद्र और गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के बीच एकमात्र वार्ताकार या कहें कि कड़ी का काम करते थे। बाद में कुछ इसी तरह की भूमिका उन्होंने तब निभाई जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी। मोदी और पवार भले ही अलग-अलग पार्टी से हैं, पर प्रधानमंत्री हमेशा से पवार का काफी सम्मान करते रहे हैं। आज पवार ने राजनीतिक करियर का बड़ा फैसला अपनी एक किताब के विमोचन के अवसर पर लिया। ऐसे वक्त में 7 साल पहले शरद पवार की ऑटोबायोग्रफी की लॉन्चिंग के मौके पर कही गई पीएम मोदी की बातों का जिक्र करना जरूरी हो जाता है।


जहां से गुजरें तुम्हारी नजरें

पीएम माइक के सामने आए और शुरुआती स्वागत के बाद उन्होंने पहली ही लाइन में दिलचस्प बात कही थी। मोदी ने कहा, 'जब हम छोटे थे तो सुना करते थे... पूरे शब्द तो याद नहीं हैं, पर सुनते थे कि अमल करो ऐसा मन में, जहां से गुजरें तुम्हारी नजरें, वहां से तुम्हें सलाम आए।' सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। कार्यक्रम में मंच पर प्रतिभा पवार भी मौजूद थीं। पीएम ने कहा था कि आज शरद राव जी का जीवन देखते हुए लगता है कि जहां भी उनकी नजर गुजरेगी सब ओर से उनको सलाम आएगा। तब पीएम ने कहा था कि इसका कारण पांच दशक से ज्यादा अखंड एकनिष्ठ साधना है।
रचनात्मक कार्यों की कोख से जन्मे राजनेता
मोदी ने कहा कि वन लाइफ, वन मिशन हम लोग सुनते हैं लेकिन उसके लिए अपने आप को खपा देना सरल नहीं होता है। ज्यादातर आजादी के बाद और खासकर 70 के दशक के बाद देश में जो नेतृत्व आ रहा है, राजनीतिक आंदोलन की कोख से पैदा होकर आ रहा है। लेकिन शरद राव रचनात्मक कामों की कोख से पैदा हुए राजनेता हैं। पिताजी कोऑपरेटिव मूवमेंट से जुड़े थे, मां राजनीतिक जीवन होने के बाद भी शिक्षा के प्रति समर्पित थीं। मैंने निकट से देखा है कि शरद राव का अधिकतम समय रचनात्मक कार्यों में लगा हुआ है। आज भी कोई बारामती जाकर देखेगा तो चारों तरफ कुछ न कुछ रचनात्मक गतिविधियों में शरद परिवार की महक आएगी।

मोदी बोले, तब हम गली में गुजारा करते थे
इस कार्यक्रम में ऑडियंस में राहुल गांधी और जेपी नड्डा भी बैठे थे। मोदी ने कहा था कि राजनीतिक जीवन होने के बाद उनका मूलपिंड रचनात्मक गतिविधि का रहा है। इतने लंबे अर्से की राजनीतिक सफलता का मूल भी रचनात्मक गतिविधि है। शरद राव अपने आप में उदाहरण हैं कि उन्हें कैसे नया करने का विचार मिला। मोदी ने कहा था, 'वह जब ऊंचाइयों पर थे, हम तो किसी गली-मोहल्ले में गुजारा करते थे, तब हम उनके बारे में जो सुनते थे क्योंकि गुजरात और महाराष्ट्र में निकट संबंध है। खासकर मुंबई में कुछ भी गतिविधि होती है, यहां तक कि बारिश भी वहां हो जाए तो ठंड यहां (गुजरात) आना शुरू हो जाती है। एक बात सामने आती थी कि एक अच्छे प्रशासक के रूप में उनकी पहचान है। एक कालखंड आया जब अंडरवर्ल्ड ने मुंबई के जीवन को तहस-नहस कर दिया था और अंधकार सा माहौल दिख रहा था। मैं कहता हूं कि यह शरद राव का कौशल था कि उन्होंने मुंबई को अंडरवर्ल्ड से बचाया, उसे बाहर निकाला। ये उनका सामर्थ्य था।'

मोदी ने आगे कहा कि शरद पवार जो मानते हैं, उसे करने में झिझक नहीं रहती। एक बार मैं उनके साथ इजरायल गया था। वह बोले कि मोदी जी आप लोगों के साथ प्रॉब्लम यह है कि आप लोग इमेज कॉन्शियस ज्यादा हो। आप परवाह मत करो, जो मर्जी करे करते रहो क्योंकि उनका मानना था कि जो है तो है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.