पॉक्सो मामलों के लिए शरद श्रीवास्तव सपोर्ट पर्सन नियुक्त

Updated on 17-05-2025 11:41 AM

राजनांदगाँव । लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012(पाक्सो) अंतर्गत राजनांदगाँव जिले के लिए शरद श्रीवास्तव का चयन सपोर्ट पर्सन के रूप में किया गया है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ओ पी साहू की अध्यक्षता वाली समिति ने साक्षात्कार के माध्यम से लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत राजनांदगाँव जिले के लिए शरद श्रीवास्तव को उनकी क्षमता और कार्य अनुभव के आधार पर चयन किया है।

विगत 25 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय श्री श्रीवास्तव राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य रहने के साथ-साथ चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। पाक्सो सपोर्ट पर्सन के रूप में शरद श्रीवास्तव यौन शोषण या बाल शोषण के पीड़ितों को समर्थन और सहायता प्रदान करने का कार्य जैसे पीड़ितों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करना,पीड़ितों को कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना,पीड़ितों को चिकित्सा और परामर्श सेवाओं तक पहुंचने में मदद करना, पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करना और पीड़ितों को न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने जैसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सपोर्ट पर्सन के पद पर श्री श्रीवास्तव का चयन होने पर डेवलपमेंट सेक्टर के कार्यकर्ताओं और ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.