Sharadiya Navratri : हाथी में सवार होकर 26 को आएंगी माता रानी, पूरे 9 दिन होंगे विविध रुपों में पूजा

Updated on 12-09-2022 05:03 PM
26 सितंबर को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दिन सोमवार है और शास्त्रीय मान्यता के अनुसार यदि रविवार और सोमवार को नवरात्र का शुभारंभ हो तो माना जाता है कि देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर अपने साथ खुशहाली लेकर आतीं हैं। देवी मां हाथी पर आएंगी और विजयादशमीं के दिन हाथी पर ही वापस लौटेंगी। ऐसी मान्यता है कि देवी मां यदि हाथी और नौका पर सवार होकर आएं तो शुभ होता है। यदि घोड़ा, भैंस, डोली, मानव पर सवार होकर आएं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। पूरे 9 दिनों तक माता रानी की विविध रुपों में पूजा की जाएगी।

महामाया मंदिर के सहायक पुजारी पं.मनोज शुक्ला ने बताया कि एक श्लोक में वर्णित है कि शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च दोलायां, बुधे नौका प्रकीत्र्तिता श्लोक का अभिप्राय है कि रविवार और सोमवार को नवरात्र का शुभारंभ हो तो माता हाथी पर सवार होकर आती हैं। नवरात्र का शुभारंभ शनिवार और मंगलवार को हो तो देवी मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं। यदि नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार और शुक्रवार को हो तो मां डोली पर सवार होकर आती हैं। यदि बुधवार को नवरात्र प्रारंभ हो तो माता नौका पर सवार होकर आती हैं।

25 सितंबर को सुबह से लेकर 26 सितंबर को सुबह 8 बजे तक शुक्ल योग और 26 से 27 सितंबर तक ब्रह्म योग का संयोग है। इस योग में प्रतिपदा तिथि पर घट स्थापना करना शुभदायी होगा।

शुभ मुहूर्त
अमृत – सोमवार को सुबह 6.20 से 7.55 बजे
शुभ – सुबह 9.25 से 10.55 बजे
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11.36 से 12.34


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.