रॉकेट बन सकता है अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड का शेयर, जानिए क्या है वजह

Updated on 19-01-2023 08:07 PM
नई दिल्ली: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd.) के शेयरों में आज तेजी आ सकती है। इसकी वजह यह है कि वेदांता की झोली में एक पावर कंपनी गिरने वाली है। वेदांत ने कर्ज में डूबी कंपनी मीनाक्षी एनर्जी (Meenakshi Energy) को 1440 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है। इसके लिए 312 करोड़ रुपये अपफ्रंट भुगतान किया जाएगा जबकि 1,128 करोड़ रुपये मीनाक्षी एनर्जी द्वारा जारी सिक्योर्ड अनलिस्टेड एनसीडी के रूप में होंगे। मीनाक्षी एनर्जी का आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 1,000 मेगावॉट का कोल बेस्ड पावर प्लांट है। इस कंपनी के खिलाफ सात नवंबर, 2019 को इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वेदांत ने इसके लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी।
अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता का शेयर बुधवार को 2.08 फीसदी के तेजी के साथ 324.10 रुपये पर बंद हुआ था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 440.75 रुपये है जो इसने पिछले साल 11 अप्रैल को छुआ था। उसके बाद से इसमें करीब 25 फीसदी गिरावट आई है। इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.69 फीसदी है जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 17.53 फीसदी और म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 2.1 फीसदी है।
कहां तक पहुंच सकती है कीमत
30 सितंबर, 2022 को खत्म तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड सेल्स 37351 करोड़ रुपये रही। यह पिछली तिमाही के मुकाबले 5.09 फीसदी कम है। सितंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 1808 करोड़ रुपये रहा। जानकारों का कहना है कि कमोडिटीज की कीमतें फिर चढ़ने लगी है। पिछले छह महीने में कॉपर की कीमत में करीब 20 फीसदी तेजी आई है। इसलिए वेदांत की कीमत 300 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 400 रुपये तक जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.