दो परसेंट चढ़ा MapmyIndia का शेयर, वॉल्यूम में भी दोगुना तेजी

Updated on 12-07-2023 01:59 PM
नई दिल्ली: सीई इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड (C E Info Systems Limited) को मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) के नाम से जाना जाता है। यह एक जानी मानी डेटा और टेक्नोलॉजी कंपनी है जो डिजिटल मैप और जियोस्पेशल सॉफ्टवेयर में एक्सपर्ट है। कंपनी प्रोप्राइटी डिजिटल मैप्स (MaaS), सॉफ्टवेयर (SaaS) और प्लेटफॉर्म्स (PaaS) जैसी सर्विसेज देती है। मैपमाईइंडिया देश की डिजिटल मैपिंग इंडस्ट्री में पायनियर है। कंपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज ला रही है। इनमें एआई-पावर्ड 4डी एचडी डिजिटल मैप्स और डिजिटल वीकल्स के लिए NCASE मोबिलिटी सुइट शामिल हैं। कंपनी कई तरह की लोकेशन पावर्ड सॉफ्टवेयर और कंप्रहेंसिव ऑफरिंग देती है और बी2बी और बी2बी2सी क्लाइंट्स के लिए मार्केट लीडर बनकर उभरी है। कंपनी ने इस मामले में कई विदेशी कंपनियों को पीछे छोड़ा है।

यह कंपनी एंटरप्राइज कस्टमर्स को सर्विसेज देती है और इसका फोकस ऑटोमोटिव सेक्टर पर है। साथ ही कंपनी का कई सरकारी संस्थाओं का साथ भी गठजोड़ है। कंपनी की टॉप क्लाइंट्स में फोनपे, फ्लिपकार्ट, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल और हुंडई शामिल हैं। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी की सेल 28 फीसदी बढ़कर 254 करोड़ रुपये रही जबकि कंपनी का ऑपरेटिव प्रॉफिट 34.8 परसेंट बढ़कर 116 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट 26.7 परसेंट बढ़कर 109 करोड़ रुपये रहा। पिछले तीन साल में कंपनी की सेल 20 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है और नेट प्रॉफिट 72 परसेंट की सालाना रफ्तार से बढ़ा है। कंपनी की लिस्टिंग दिसंबर 2021 में हुई थी और इसने अब तक 8.36 परसेंट का निगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का आरओसीई 29 परसेंट और आरओई 22.4 परसेंट रहा है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में दो फीसदी से अधिक तेजी आई और कारोबार के दौरान यह 1,341 रुपये तक पहुंच गया। साथ ही इसके वॉल्यूम में 2.01 गुना से अधिक तेजी आई है। इन्वेस्ट्रस को इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.