इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स को कल होगा डबल मुनाफा, खबर सुन रॉकेट बन गया शेयर, आपके पास है ये स्टॉक?

Updated on 13-09-2022 06:42 PM
बजाज फिनसर्व के शेयरों (Bajaj Finserv share price) में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर 5.46% की तेजी के साथ 1,807.40 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। बता दें कि कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे दो बड़ी वजह है एक कल कंपनी के शेयर एक्स-स्प्लिट हो जाएंगे और दूसरी वजह यह है कि बजाज फिनसर्व बोनस शेयर जारी करने जा रही है। एक्स-स्प्लिट होने के एक दिन पहले यानी आज शेयरों में जबरदस्त खरीदारी चल रही है।

14 सितंबर 2022 है रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने बुधवार, 14 सितंबर 2022 को अपने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर इश्यू के लिए 'रिकॉर्ड तिथि' के तौर पर तय किया। अपने Q1FY23 परिणामों की घोषणा करते हुए, बजाज फिनसर्व ने कहा था कि उसके बोर्ड ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक विभाजन या इक्विटी शेयरों के एक्स-स्प्लिट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। 

यह भी पढ़ें- दांव लगाने के लिए रहें तैयार..कल आ रहा एक और IPO, प्राइस बैंड 314-330 रुपये, GMP में जबरदस्त तेजी

कंपनी ने क्या कहा?
स्टॉक विभाजन और बोनस शेयर जारी करने को लेकर बजाज फिनसर्व ने कहा था कि कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों में कारोबार और प्रदर्शन के मामले में काफी वृद्धि की है। बता दें कि पिछले दो महीनों में, बजाज फिनसर्व ने एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 13 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 55 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है। सुबह 09:25 बजे, शेयर बेंचमार्क इंडेक्स पर 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 4.5 फीसदी बढ़कर 1,793 रुपये पर कारोबार कर रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.