बाबा रामदेव की कंपनी का शेयर ले सकते हैं सस्ते में, आज तक है मौका

Updated on 14-07-2023 02:18 PM

नई दिल्ली: योग गुरू बाबा रामदेव को तो जानते ही होंगे। उन्होंने एनसीएलटी के माध्यम से एक कंपनी खरीदी थी, रुचि सोया (Ruchi Soya)। उसी का नाम अब बदल कर पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods Ltd) कर दिया गया है। इसी कंपनी ने कल यानी 13 जुलाई से ऑफर फॉर सेल (OFS) लॉन्च किया है। इस ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर अपनी 9 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। कंपनी ने एक शेयर का दाम 1,000 रुपये तय किया है। जब ओएफएस का दाम तय किया गया था, तब बाजार भाव से करीब 18.36 फीसदी कम भाव था। लेकिन कल इसके शेयर में लोअर सर्किट लगा और कुछ टूट गया। तब भी यह बाजार भाव से सस्ता ही है।


आज रिटेल इनवेस्टर्स का दिन

पतंजलि फूड्स का ओएफएस तो कल ही खुल गया था, लेकिन कल का दिन नॉन रिटेल इनवेस्टर्स Non Retail Investors के लिए था। आज यानी July 14th,2023 को इस ओएफएस में रिटेल इनवेस्टर्स Retail Investors बोली लगा सकते हैं। इसके साथ ही वैसे नॉन रिटेल इनवेस्टर्स भी बोली लगा सकते हैं जो कि अपने पुरानी बोली को कैरी फारवर्ड carry forward करना चाहते हैं।


ओएफएस के जरिए कितने शेयर बेचे जाएंगे

पतंजलि फूड्स में इस समय 80 फीसदी से ज्यादा शेयर प्रोमोटर्स के पास हैं। पब्लिक के पास अभी इस कंपनी के 19.18 फीसदी शेयर ही हैं। शेयर बाजार के नियामक सेबी के नियमों के मुताबिक इस कंपनी के कम से कम 25 फीसदी शेयर पब्लिक के पास होना जरूरी है। इसलिए यह ओएफएस आया है। इस ओएफएस के जरिए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पतंजलि फूड्स लिमिटेड के 3.26 करोड़ शेयर या 9 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में पतंजलि फूड्स ने कहा है कि न्यूनतम कीमत पर वह इस शेयर बिक्री से कम से कम 2,530 करोड़ रुपये जुटा सकेगी।

शेयरों में आई गिरावट

बीएसई पर बीते बुधवार को पतंजलि फूड्स का शेयर मामूली बढ़त के साथ 1,228.05 रुपये पर बंद हुआ। उस दिन तो कंपनी का बाजार पूंजीकरण 44,454.78 करोड़ रुपये रहा। लेकिन कल यानी गुरुवार को इसके शेयर 5 फीसदी कम होकर लोअर सर्किट पर अटके। बाजार बंद होने के समय इसके शेयर 1166.65 रुपये पर बंद हुए थे। हालांकि, पिछले एक महीने की बात करें तो पतंजलि फूड्स के शेयरों में 11 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.