झगांव डॉक, Paytm, SBI, IGL और Tata Motors के शेयर उछले, जानिए कहां पहुंच गया रेट
Updated on
20-01-2023 07:10 PM
मुंबई: निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 Index) पिछले सत्र में 18,107.85 अंक पर बंद हुआ था और आज यह पॉजिटिव नोट के साथ 18,115.6 अंक पर खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद ऐसा हुआ। गुरुवार को वॉल स्ट्रीट इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और बेरोजगारी का साप्ताहिक आंकड़ा उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इससे अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.96%, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.76% गिरावट आई।सुबह 10:40 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 16.75 अंक यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 18,124.6 अंक पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर ब्रॉडर मार्केट इंडेक्सेज का प्रदर्शन भी फ्रंटलाइन इंडेक्सेज के मुताबिक रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स (Nifty Mid-Cap 100 index) 0.03% फीसदी गिरावट आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स (Nifty Small-Cap 100 index) 0.02% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। 19 जनवरी के आंकड़ों को मुताबिक एफआईआई नेट बायर्स रहे और डीआईआई नेट सेलर्स रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 399.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 128.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। यह रही इन शेयरों की लिस्ट जो प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट के दौर से गुजर रहे हैं...