देश की बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स का शेयर आज गिरावट के साथ खुला

Updated on 14-10-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 40% गिर गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर की कीमत 399 रुपये पर खुली जबकि सोमवार को यह 660.90 रुपये पर बंद हुआ था। यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि कंपनी के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग कर दिया गया है। इस डी-मर्जर के बाद मूल कंपनी की मार्केट वैल्यू से कमर्शियल वीकल बिजनेस की वैल्यू हटा दी गई है। इससे शेयर की कीमत में यह बड़ी गिरावट दिख रही है।

14 अक्टूबर यानी आज टाटा मोटर्स के डी-मर्जर की रिकॉर्ड डेट थी। इसके तहत कंपनी को दो हिस्सों टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स लिमिटेड (TMPV) और टाटा मोटर्स कमर्शियल वीकल्स लिमिटेड (TMLCV) में बांटा गया है। इस तरह जिन शेयरधारकों के पास 13 अक्टूबर या उससे पहले टाटा मोटर्स के शेयर थे, उन्हें हर एक शेयर के बदले TMLCV का एक शेयर मिलेगा। 11 बजे टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई पर 4.16% तेजी के साथ 415.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

क्या होगा फायदा

अब टाटा मोटर्स का नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स लिमिटेड (TMPV) कर दिया गया है। इस नई कंपनी में पैसेंजर वीकल्स, इलेक्ट्रिक वीकल्स और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का कारोबार शामिल होगा। TMLCV के शेयर 30-45 दिनों के भीतर शेयरधारकों के डीमैट खातों में जमा कर दिए जाएंगे। नई कंपनी का शेयर बाजार में अलग से लिस्टिंग तब होगी जब सभी नियामक मंजूरियां पूरी हो जाएंगी। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इस डी-मर्जर से कंपनियों की वैल्यूएशन में स्पष्टता आएगी और उनके कमर्शियल फोकस में सुधार होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.