इन 3 फुटवियर कंपनी के शेयरों में दिखी तेजी, 1 महीने में 14% तक की उछाल

Updated on 20-09-2022 05:53 PM

शेयर बाजार में पिछले एक महीने के दौरान काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन इसके बावजूद कुछ कंपनियों के शेयरों के बेहतर प्रदर्शन ने निवेशकों को गदगद कर दिया है। इन्हीं में से तीन कैंपस, मेट्रो और रिलेक्सो के शेयर हैं। पिछले एक महीने के दौरान के सेंसेक्स इंडेक्स में जहां 0.63 प्रतिशत की मामूली तेजी देखने को मिली है तो वहीं इन कंपनियों के शेयरों ने 14 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। आइए एक-एक करके इन शेयरों के प्रदर्शन को देखते हैं - 

रिलेक्सो फुटवियर के शेयरों में 8 प्रतिशत की तेजी 

पिछले एक महीने के दौरान एनएसई रिलेक्सो के शेयरों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर की कीमत 987.10 रुपये से बढ़कर 1068.80 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है। पिछले 5 कारोबारी सत्र की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस दौरान 5.29 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि 6 महीने पहले जिस किसी ने इस स्टॉक पर दांव लगया होगा वह अभी 2.81 प्रतिशत का नुकसान उठा रहा होगा। 

मेट्रो ब्रांड्स के निवेशक भी गदगद 

बीते एक महीने के दौरान सेंसेक्स इंडेक्स की तुलना एनएसई में मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों लगभग 4 गुना अधिक रिटर्न दिया है। कंपनी के एक शेयर की कीमत 802 रुपये से बढ़कर 820.20 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है। यानी शेयरों की कीमतों में 2.27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले जिसने इस कंपनी के शेयरों पर दांम लगाया होगा उसका रिटर्न 43.25 प्रतिशत तक बढ़ गया।

कैंपस के शेयरों में 14.66 प्रतिशत की उछाल 

कैंपस के शेयरों में बीते एक महीने के दौरान ही 14.66 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एनएसई में कंपनी के एक शेयर की कीमत 506 रुपये से बढ़कर 580.85 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है। बीते 5 कारोबारी सत्र के प्रदर्शन को अगर देखें तो कंपनी के शेयरों 5.46 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कैंपस के निवेशकों के लिए पिछला 6 महीना भी शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 53.30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.