अडानी ग्रुप के अधिग्रहण करते ही इन दो कंपनियों के शेयरों में उछाल

Updated on 19-09-2022 06:23 PM
गौतम अडानी के हाथ अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड आते ही दोनों कंपनियों के शेयर राकेट बन गए हैं। एक हफ्ते में ही अंबुजा सीमेंट 13.64 और एसीसी 10.85 फीसद उछला है। बता दें अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट और एसीसी का अधिग्रहण को पूरा कर लिया है। अब अडानी समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया है। अडानी परिवार ने एक बयान में कहा कि उसने एंडेवर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के जरिये स्विस कंपनी होल्सिम के साथ सौदा और खुली पेशकश प्रक्रिया पूरी करने के साथ अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

आज सुबह सवा दस बजे तक एनएसई पर एसीसी के शेयर 0.66 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 2628.65 रुपये पर थे। जबकि, 5.38 फीसद की उछाल के  साथ 544.40 रुपये पर पहुंच गया था। अब पिछले एक हफ्ते में इसका रिटर्न बढ़कर 15.61 फीसद हो गया है।

हालांकि अंबुजा सीमेंट शुक्रवार को 4.09 फीसद गिरकर बंद हुआ। एक महीने में इस स्टॉक ने 30 और 3 महीने में 43 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। शुक्रवार को 516.70 रुपये पर बंद अंबुजा सीमेंट का 52 हफ्ते का लो 274 और हाई 550 रुपये है।

सौदे में होल्सिम की अंबुजा सीमेंट और एसीसी में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के साथ बाजार नियामक सेबी के नियमन के अनुसार दोनों इकाइयों के लिये खुली पेशकश शामिल है। इस अधिग्रहण का कुल मूल्य 6.50 अरब डॉलर है। इसमें होल्सिम की हिस्सेदारी और अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के लिये खुली पेशकश का मूल्य शामिल है।

आपको बता दें कि यह अडानी का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। यह देश के इंफ्रास्ट्रक्चर सेग्मेंट में अबतक का सबसे बड़ा विलय एवं अधिग्रहण सौदा है। इस सौदे के पूरा होने के बाद अडानी की अंबुजा सीमेंट्स में 63.15 प्रतिशत और एसीसी में 56.69 प्रतिशत हिस्सेदारी (अंबुजा सीमेंट्स के जरिये 50.05 प्रतिशत हिस्सेदारी) होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.