8 दिन में 47% उछल चुका है अनिल अंबानी की इस कंपनी का शेयर, जानिए कितनी पहुंच गई कीमत

Updated on 27-09-2024 01:05 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों ने आज लगातार आठवें दिन अपर सर्किट लग गया। बीएसई पर यह एक बार फिर 5% के अपर सर्किट के साथ 46.36 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर है। पिछले 8 लगातार कारोबारी सत्रों में इसकी कीमत में 46.6% की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 18,622.68नकरोड़ रुपये पहुंच गया है। हाल ही में यह तेजी कंपनी के बोर्ड ने तरजीही आवंटन के माध्यम से 1,525 करोड़ रुपये मूल्य के 46.2 करोड़ इक्विटी शेयर या वारंट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

रिलायंस पावर की प्रमोटर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर अपनी इक्विटी हिस्सेदारी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि करेगा। इस तरजीही इश्यू में भाग लेने वाले अन्य निवेशकों में ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और सनातन फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि वह तरजीही इश्यू से जुटाई गई धनराशि का उपयोग अपने बिजनस ऑपरेशन का विस्तार करने के लिए करना चाहती है। इसका एक हिस्सा कर्ज कम करने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

मल्टीबैगर रिटर्न


कभी रिटेल निवेशकों की पसंदीदा कंपनी रही रिलायंस पावर ने हाल में सीएफएम एसेट रिकंस्ट्रक्शन का 3,872.04 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने की घोषणा की थी। रिलायंस पावर की गारंटी को जारी करने और उसे चुकाने के बदले में वीआईपीएल के 100% शेयर सीएफएम को गिरवी रखे गए हैं। इससे पहले कंपनी के शेयरों में उस समय गिरावट देखी गई थी जब बाजार नियामक सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस से फंड की हेराफेरी के मामले में अनिल अंबानी को पांच साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। रिलायंस पावर के शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसमें 141.6% तेजी आई है जबकि इस साल यह 93.6% चढ़ चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.