62% टूट गया इस कंपनी का शेयर

Updated on 23-10-2022 05:49 PM

पिछले साल न्यू ऐज टेक कंपनियों में आईपीओ लाने की होड़ थी। एक से बढ़कर एक दिग्गज कंपनियों के आईपीओ ने शेयर बाजार में डेब्यू किया। हालांकि, ज्यादातर न्यू ऐज टेक कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को निराश किया। इस लिस्ट में कारट्रेड टेक (Cartrade tech share) कंपनी का आईपीओ भी है। मल्टी चैनल ऑटो प्लेटफार्म कार ट्रेड टेक लिमिटेड का आईपीओ पिछले साल 2021 में आया था। अब तक इस कंपनी के शेयर ने 62% का तगड़ा नुकसान कराया है। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस तक नहीं पहुंच पाया। 

आईपीओ प्राइस से 62% टूटा शेयर
CarTrade IPO के लिए अपर प्राइस बैंड 1,618 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। अब यह शेयर 608.40 रुपये पर आ गया है। यानी इश्यू प्राइस से यह शेयर 62% तक टूट गया है। यानी अगर किसी निवेशक को यह आईपीओ अलाॅट हुआ होगा और उसने अब तक अपने निवेश को बनाए रखा होगा तो उसे तगड़ा नुकसान हुआ है। आईपीओ के दौरान एक लाख का निवेश अब घटकर 37 हजार रह गया। आईपीओ पिछले साल अगस्त में आया था। कारट्रेड टेक शेयर का 52 वीक हाई 1,301.60 रुपये है, जो पिछले साल अक्टूबर में पहुंचा था। वहीं, 52 वीक लो प्राइस 462.10 रुपये है, जिसे इसने इसी साल फरवरी में छुआ था। 

कंपनी का कारोबार
CarTrade ऑनलाइन सेकेंड-हैंड विक्रेता/कार एग्रीगेटर है। ऑनलाइन ऑटो क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म CarTrade ग्राहकों को नई कारों को खोजने में मदद करता है। कार ट्रेड के बड़े निवेशकों में वारबर्ग पिनकस, टेमासेक, जेपी मॉर्गन और मार्च कैपिटल पार्टनर्स शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.