इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 4 रुपये से बढ़कर 375 पहुंचा स्टॉक का भाव

Updated on 14-02-2023 06:50 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में मुनाफा कूटने के लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी है। अगर सही शेयर में निवेश किया जाए तो तगड़ा रिटर्न जरूर मिलता है। शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। बाजार में भले ही अस्थिरता रही हो, इसके बाद भी इन शेयरों में तेजी देखने को मिली है। बाजार में गिरावट के बावजूद इन स्टॉक्स ने निवेशकों को लगातार शानदार रिटर्न दिया है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। केमिकल्स सेक्टर के इस स्टॉक में एक लाख रुपये का निवेश करने वाले आज करोड़पति हैं। आप शेयर बाजार में वित्तीय सलाहाकार से बात करे बिना किसी भी स्टॉक में निवेश न करें। ऐसा करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। हम जिस स्टॉक की बात कर रह हैं वह कलर और पिगमेंट बनाने वाली कंपनी सुदर्शन केमिकल का है। हालांकि सुदर्शन केमिकल के शेयरों में अभी गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन लॉन्ग टर्म में इस शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।

इस तरह करोड़पति हुए निवेशक


19 दिसंबर 2002 को सुदर्शन केमिकल के शेयर का भाव 3.73 रुपये था। 13 फरवरी 2023 को सुदर्शन केमिकल के शेयर 375 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। ऐसे में अगर किसी निवेशक ने 21 साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे करीब एक करोड़ रुपये का रिटर्न मिलता। हालांकि एक साल पहले यानी 2021 की बात करें तो सुदर्शन केमिकल के शेयरों का भाव 755 रुपये के करीब था। हालांकि इसके बाद शेयरों में गिरावट देखी गई और यह इस साल फरवरी में गिरावट के साथ 345 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह इस शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर है।

शेयर में तेजी की उम्मीद


निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में इस शेयर में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है। इस शेयर ने निवेशकों को लगातार शानदार रिटर्न दिया है। बीते दिनों गिरावट के बाद अब कंपनी के शेयर में रिकवरी देखने को मिल रही है। निवेशकों के मुताबिक, स्टॉक तकनीकी चार्ट पर मजबूत नजर आ रहा है। इसमें तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.