इस कंपनी के स्मार्ट कपड़ों को देख शार्क टैंक के जज रह गए दंग, इनशॉर्ट्स के फाउंडर ने कर दिया तगड़ा निवेश

Updated on 30-01-2024 01:51 PM
नई दिल्ली: शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार शार्क टैंक इंडिया में मीडिया स्टार्टअप इनशॉर्ट्स के फाउंडर अजहर इकबाल भी शामिल हुए हैं। इनशार्ट्स अभी करीब 4500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन वाला स्टार्टअप है। शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन के चौथे एपिसोड में एक स्टार्टअप अजहर इकबाल को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसमें तुरंत निवेश कर दिया। इस स्टार्टअप की कहानी काफी खास है। स्टार्टअप का नाम टर्म्स (Turms) है। इस कंपनी के प्रोडक्ट एक ग्राहक को इतने पसंद आए कि उसने इसे खरीद लिया। अब इस कंपनी का मालिक बदल चुका है। इस स्टॉर्टअप के शुरुआती दौर में पीयूष बंसल ने इसमें निवेश किया था। लेकिन उनके सारे पैसे डूब गए थे। इस कंपनी के कपड़ों की खास बात ये है कि इसमें न कोई दाग लगता है और न ही इसमें से कोई बदबू आती है। कंपनी ने कपड़ों में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इन कपड़ों पर पानी बिलकुल भी ठहरता नहीं है।
  • नौकरी छोड़कर खरीदी कंपनी


    टर्म्स (Turms) कंपनी को सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने खरीदा है। सुरेंद्र के मुताबिक, वह साल 2018 में इस कंपनी के मालिक थे। इस कंपनी के कपड़े उन्हें इतने पसंद आए कि उन्होंने इसे खरीदने का प्लान बना लिया। साल 2022 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर इस स्टार्टअप को 15 करोड़ रुपये की वैल्युएशन पर खरीद लिया। इसमें उन्होंने अपनी जेब से 1.5 करोड़ रुपये दिए और 12.5 फीसदी इक्विटी कंपनी को दी, जिसने इसके लिए डेट दिया था। सुरेंद्र के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में इसकी सेल 3 लाख रुपये रही थी। मार्च 2023 तक उस वित्त वर्ष की सेल 57 लाख रुपये रही। वहीं अक्टूबर 2023 में कंपनी का बिजनेस 86 लाख रुपये के रेवेन्यू यानी 9.72 लाख रुपये मुनाफे तक पहुंच गया। सुरेंद्र 2023-24 में कुल 10 से 12 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य रख रहे हैं। ऐसा होने पर उन्हें 70 से 80 लाख रुपये का मुनाफा हो सकता है। कंपनी का 90 फीसदी बिजनेस इसकी वेबसाइट से हो रहा है।

    अजहर इकबाल ने किया निवेश


    टर्म्स के प्रोडक्ट अजहर इकबाल को काफी पसंद आए। सुरेंद्र सिंह ने अपने बिजनेस की 2 फीसदी इक्विटी 1.2 करोड़ रुपये में देने की पेशकश की। हालांकि, बाद में अजहर इकबाल के साथ उन्होंने डील की, जिन्होंने 1.2 करोड़ रुपये के बदले 4 फीसदी इक्विटी ली है। बिहार के किशनगंज से आने वाले अजहर इकबाल ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। कॉलेज से 3 साल बाद ही ड्रॉप कर दिया और फिर 2013 से अपनी बिजनेस जर्नी शुरू कर दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.