मिडिल क्लास के लिए इनकम टैक्स में 'शर्मा जी' ने लगाई राहत की गुहार, निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब

Updated on 18-11-2024 01:04 PM
नई दिल्‍ली: सोशल मीडिया पर एक यूजर ने जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिडिल क्लास के लिए राहत की गुहार लगाई तो उनकी अपील ने सबका ध्यान खींचा। 'एक्‍स' पर तुषार शर्मा नाम के एक यूजर ने बहुत से लोगों की भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, 'मैं आपसे विनम्र निवेदन करता हूं कि मध्यम वर्ग को कुछ राहत देने पर विचार करें। मैं इससे जुड़ी कठिनाइयों को समझता हूं, लेकिन ये बस एक दिल से की गई प्रार्थना है।' बढ़ती महंगाई के बीच उनकी इस अपील ने बड़ी संख्‍या में लोगों के तार छू लिए।

सीतारमण ने तुरंत जवाब देते हुए उनकी चिंता को स्वीकार किया। यूजर को आश्वस्त किया कि उनका संदेश अनसुना नहीं गया है। उन्होंने जवाब दिया, 'पीएम मोदी की सरकार लोगों की आवाज सुनती है और उस पर ध्यान देती है। आपका इनपुट मूल्यवान है।'

सीतारमण ने क्‍या कहा?

वित्त मंत्री ने यूजर को जवाब देते हुए कहा, 'आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और आपकी समझ के लिए धन्यवाद। मैं आपकी चिंता को समझती हूं और उसकी सराहना करती हूं। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार एक उत्तरदायी सरकार है। लोगों की आवाज सुनती है और उस पर ध्यान देती है। आपकी समझ के लिए एक बार फिर धन्यवाद। आपका इनपुट मूल्यवान है।'

महंगाई ने बढ़ाई है मुश्किल


भारत के ताजा महंगाई के आंकड़े चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं। खुदरा महंगाई दर हाल ही में बढ़कर 6.21% हो गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ऊपरी सीमा को पार कर गई है। वहीं, खाद्य महंगाई दर पिछले महीने के 9.24% से बढ़कर 10.87% हो गई है।

खाने-पीने की जरूरी वस्‍तुओं की कीमतों में यह तेजी विशेष रूप से मध्यम आय वाले घरों को दर्द देने वाली है। वे खुद को और भी तंग स्थिति में पा रहे हैं। राहत की यह मांग ऐसे समय में आई है जब टैक्‍स व्यवस्था में बदलाव आ रहा है। पिछले एक दशक में कम आय वाले लोगों से वसूल किए जाने वाले टैक्‍सों का हिस्सा कम हुआ है, जबकि उच्च आय वाले लोग अधिक टैक्‍स बोझ उठा रहे हैं।

आयकर विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 50 लाख रुपये से अधिक कमाई करने वाले व्यक्तियों की संख्या 2014 में 1.85 लाख से बढ़कर 2024 में 9.39 लाख हो गई है। इनका टैक्‍स योगदान 2.52 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9.62 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की कुछ अच्छी बातें निकल कर सामने आईं हैं। संकेत मिले हैं कि दोनों देश के वार्ताकार अगले 60 दिनों…
 24 June 2026
नई दिल्‍ली: ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती पर दिग्‍गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने चुटकी ली है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट…
 24 June 2026
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर जैसी कंपनियां अब अपने ब्रांड…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव…
 24 June 2026
नई दिल्ली: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने देश…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार के साथ सब्सिडी और इंसेंटिव से जुड़े विवादों के चलते दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अगले विस्तार को राज्य…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी एक फ्लाइट बीते सोमवार की रात दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुई थी। उसमें 200 से अधिक…
 24 June 2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए हुए समझौते (MoU) के बाद भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। विदेश मंत्रालय के…
 23 June 2026
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
Advt.