पंजाब किंग्स को भारी पड़ गई शशांक सिंह की एक गलती, श्रेयस अय्यर नहीं करेंगे माफ, हाथ से ऐसे निकल गया मैच

Updated on 07-05-2026 11:45 AM
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी के जाल में हैदराबाद के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासें को फंसा लिया था, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर खड़े शशांक सिंह ने एक आसान सा कैच टपका दिया। उस वक्त क्लासें सिर्फ 9 रन पर थे। इस एक गलती की कीमत पंजाब को कितनी भारी पड़ी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्लासें ने इसके बाद 60 रन और कूट दिए और 43 गेंदों में 69 रनों की पारी खेलकर हैदराबाद का स्कोर 235 तक पहुंचा दिया। पंजाब यह मैच 33 रनों से हारा, जबकि क्लासें ने जीवनदान के बाद हार के अंतर से लगभग दोगुने रन बना डाले।

शशांक की एक गलती नहीं भूलेगा पंजाब

पंजाब किंग्स के लिए यह गलती इतनी ज्यादा भारी पड़ेगी, इस बात का अंदाजा शशांक सिंह को तक नहीं होगा। यह केवल एक कैच नहीं था, बल्कि मैच का सबसे महंगा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसने पंजाब की सारी रणनीतियों पर पानी फेर दिया। शशांक सिंह की खबार फील्डिंग सिर्फ इसी मैच में नहीं हुई है, इससे पहले भी वह कई मैचों में कैच ड्रॉप करते हुए नजर आए हैं। अर्शदीप सिंह ने तो सोशल मीडिया पर उनकी खराब फील्डिंग का मजाक बनाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

चहल की मेहनत पर फिरा पानी, किशन को भी मिला जीवनदान

मैच में केवल क्लासें ही नहीं, बल्कि ईशान किशन को भी चहल की गेंद पर जीवनदान मिला। किशन ने ड्रॉप होने के बाद 37 रन और जोड़े और 55 रनों की पारी खेली। अगर इन दोनों कैचों को मिला दिया जाए, तो पंजाब की खराब फील्डिंग ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को बोनस वैल्यू गिफ्ट कर दिया। चहल ने अपना काम बखूबी किया और विकेट के मौके बनाए, लेकिन फील्डर्स के साथ न देने के कारण उनके आंकड़े वो कहानी नहीं बयां कर पा रहे जो मैदान पर असल में घटित हुई।

कॉनोली का शतक भी नहीं बचा सका पंजाब की लाज

236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की ओर से कूपर कॉनोली ने नाबाद 107 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। कॉनोली के इस शतक ने पंजाब को मैच में काफी देर तक जीवित रखा, लेकिन अंत में 235 रनों का बोझ बहुत भारी साबित हुआ। अगर पहली पारी में क्लासें और किशन के कैच पकड़े जाते, तो लक्ष्य 180-190 के आसपास हो सकता था, जिसे कॉनोली आसानी से चेज कर लेते। अंत में हैदराबाद ने 33 रनों से जीत दर्ज की और पंजाब को अपनी खराब फील्डिंग की वजह से एक और हार का सामना करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.