'ओवरवर्क' की वजह से जान गंवाने वाली युवा सीए के पिता से शशि थरूर की ये बातचीत रुला देगी

Updated on 21-09-2024 12:23 PM
नई दिल्ली: केरल की 26 साल की एन्ना सेबेस्टियन पेरयिल की मौत जुलाई में कथित तौर पर काम के दबाव के चलते हार्ट अटैक से हो गई। एन्ना चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थीं और पिछले चार महीने से पुणे स्थित 'अर्न्स्ट एंड यंग' (EY) के दफ्तर में काम कर रही थीं। उनकी मौत के बाद काम के घंटों और दबाव को लेकर बहस छिड़ गई है। इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हफ्ते में 40 घंटे काम का सुझाव दिया है।

मृतक की मां ने उठाए सवाल


एन्ना की मां अनीता ऑगस्टाइन ने EY इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी को पत्र लिखकर कंपनी में काम के ज्यादा घंटों के महिमामंडन पर सवाल उठाए हैं। थरूर ने एन्ना के पिता सिबी जोसेफ से भी बात की और संसद में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है। ईवाई ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि वह परिवार के संपर्क में है।

शशि थरूर ने कि एन्ना के पिता से बात


केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद, शशि थरूर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि एन्ना का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ। उन्हें यह हार्ट अटैक बड़ी ऑडिट फर्म में चार महीने तक लगातार सात दिन, 14 घंटे काम करने के बाद आया। थरूर ने कहा कि उन्होंने एन्ना के पिता के साथ बेहद भावुक और बातचीत की।

थरूर ने कहा, 'उन्होंने (एन्ना के पिता ने) सुझाव दिया और मैं मान गया कि संसद में निजी क्षेत्र या सार्वजनिक, सभी वर्कप्लेस के लिए एक निश्चित कैलेंडर बनाया जाए, जो एक दिन में आठ घंटे और सप्ताह में पांच दिन से ज्यादा न हो। कांग्रेस सांसद ने लिखा, 'वर्कप्लेस पर अमानवीयता को कठोर सजा और अपराधियों के लिए जुर्माने के साथ खत्म किया जाना चाहिए। मानवाधिकार वर्कप्लेस पर खत्म नहीं हो जाते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि वह संसद के अगले सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। अगला संसद सत्र दिसंबर में होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.