शास्त्री, गावस्कर,वेंगसरकर और लाल कुर्ते में सचिन, जानिए काशी में क्यों क्रिकेट के सितारे

Updated on 23-09-2023 04:31 PM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर और सुनील गावस्कर शनिवार को वाराणसी में एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इस बड़े मौके पर ये दिग्गज क्रिकेटर्स भी वहां पर मौजूद होंगे।

'वाराणसी जा रहा हूं। मुंबई और भारत के लिए साथ खेलने वाले अपने साथियों के साथ रहकर बहुत अच्छा लगा। बस कुछ इंटरनेशनल रन और विकेट आपको यहां दिख रहे हैं। यह एक जीवन भर का अवसर है। खास यादें।'भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने ट्विटर पर चारों दिग्गज की एक तस्वीर के साथ ट्वीट शेयर किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्टेडियम के लिए जमीन अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) इसके निर्माण पर 330 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों जैसी दर्शक दीर्घा होगी और स्टेडियम में 30,000 दर्शकों की क्षमता और सात पिचें होंगी। यह राजातालाब एरिया में रिंग रोड के पास स्थित है और इसके दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाने की संभावना है। बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारी, जिनमें अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह शामिल हैं, इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कानपुर और लखनऊ के बाद यह उत्तर प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा।

5 अक्टूबर से भारत में शुरू हो रहा है वर्ल्ड कप

आपको बता दें कि 5 अक्टूबर से भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए फैंस का उत्साह चरम पर है। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन 10 मैदानों में हो रहा है। चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, धर्मशाला और लखनऊ इस वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले हैं। भारत अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेलकर करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.